Monday, February 17, 2020

कर्मघाट की कथा को नहीं मिलता कभी विश्रामः साध्वी कात्यायनी गिरि

 कथा बन रही है पयस्वनी नदी को जिंदा करने का आंदोलन 

चित्रकूट। अयोध्या आंदोलन के दो बड़े चेहरे महंत नृत्य गोपाल दास जी महराज व युगपुरूष संत परमानंद जी की शिष्या साध्वी कात्यायनी गिरि ने पयस्वनी नदी उद्गम स्थल ब्रहृमकुंड स्थित प्राचीन शनि मंदिर में श्रीराम कथा के दूसरे दिन राम के नाम को कर्तव्य का पूरक बताया। कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी महराज जी ने कलियुग में भव सागर पार करने का मंत्र राम के रूप में दिया है। वास्तव में इस मंत्र को जपने का आशय यह है कि अपनी बुद्वि को निर्मल रखकर परमात्मा की प्राप्ति करें।
किसी भी ध्येय की प्राप्ति के लिए ज्ञान, भक्ति व कर्म के साथ शरणागति होना पड़ेगा। यदि हमें नदी बचानी है, हमें पर्यावरण बचाना है, हमें अपना शहर सुंदर बनाना है, तो हमें ज्ञान के साथ कर्म की शरण लेनी पड़ेगी। कर्मघाट में कभी विश्राम नही होता।
उन्होंने कहा कि संशय भरी बुद्वि से विवेक का जन्म नही हो सकता। माता पार्वती की बुद्वि निर्मल है, जबकि मां सती की बुद्वि में संशय है। इसलिए माता पार्वती की पूजा की जाती है। नदियों को बचाने के लिए हम सबको अपने मन के साथ कर्म के लिए भी तैयार करना होगा।
उन्होंने कहा कि बुद्वि ही मनुष्य को भगवान की पहचान कराने वाली है। बुद्वि श्रद्वा युक्त हो जाए तो वह भगवान को प्राप्त करा देती है। तर्क से भगवान को नही पाया जा सकता। केवल कान से कथा नही सुन सकते। मन, बुद्वि के साथ जब कान एकाकार होते हैं तभी कथा मन के अंदर प्रवेश कर आनंद देती है। जब यह संदेह से युक्त होती हे तो यह परमात्मा से दूर कर देती है। विज्ञान के कारण प्रदूषण बढ रहा है, विज्ञान जीवनदायी व विनाशक दोनों है। हमें निर्णय करना होगा कि वास्तव में सही क्या है।
इस दौरान कथा की व्यवस्था का कार्य अखिलेश अवस्थी, सत्ता बाबा, स्वामी गंगासागर जी व संत धर्मदास देख रहे हैं। परिक्षेत्र के सैकड़ों संत व स्थानीय लोग कथा के श्रवण का कार्य करते रहे।

लुप्त पयस्वनी को जीवांत बनाने को सब जुटें- साध्वी कात्यायिनी

संदीप रिछारिया

- रामकथा मन्दाकिनी चित्रकूट चित चारु,तुलसी सुभग स्नेह वन श्री रघुवीर विहारु।

चित्रकूट। श्री

रामजन्म भूमि के लिए लंबे समय तक संघर्ष करने वाले मणिराम छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास से सन्यास की दीक्षा व वर्तमान श्री राम जन्मभूमि मन्दिर न्यास के प्रमुख सदस्य युगपुरुष स्वामी परमानंद जी की शिष्या साध्वी कात्यासनी गिरि ने विश्व की पहली नदी पयस्वनी के पावन स्रोत ब्रह्मकुंड के ऊपर स्थापित प्राचीन शनि मंदिर प्रांगण में श्री रामकथा का शुभारंभ किया।
उन्होंने कथा की शुरुवात करते हुए रामकथा का चित्रकूट से सम्बंध परिभाषित करते हुए कहा कि चित्रकूट के कण कण में राम जी कथा विधमान है। उन्होंने ब्रह्मकुंड के बारे में बताते हुये कहा कि यह कथा अभी केवल पयस्वनी में मौजूद दिव्य आत्माओ को सुना रहे है। पयस्वनी की धारा सूख गई है,इसे जीवनदान देने के लिए हमे सबको स्वार्थ से ऊपर आना होगा, सभी को जुटना होगा। उन्होंने कहा कि स्वार्थ में  व्यक्ति अपने आपने रमने लगता है,वह किसका क्या  नुकसान कर रहा है,उसे पता नही चलता। रोज पूजा करने वाला भी मन्दाकिनी पयस्वनी का नुकसान कर रहा है।सभी लोग एक साथ आये तो पयस्वनी जीवित होगी। रामकथा ऐसा माध्यम है,जिससे सभी जुड़ेंगे और सभी जीवनदायिनी नदियों व जलस्रोतों को जीवन देने का काम करेंगे। रामकथा की शुरुवात 7 श्लोको से होने को परिभाषित किया। इस दौरान भारी मात्रा में साधू संत व स्थानीय लोग मौजूद रहे।कथा के आयोजक शनि मंदिर के सत्ता महराज व अखिलेश अवस्थी है। कथा में विशेष सहयोग स्वामी धर्मदास जी व महराज गंगासागर जी का है।

Saturday, February 15, 2020

चित्रकूट के विकास के जिम्मेदार ‘राहू-केतू‘


- परिक्रमा पथ से पुराने टीन व खंभे निकालकर नए लगाने की तैयारी
- रामघाट पर वाटर लेजर शो बन गया मजाक
- रामघाट के प्रमुख मंदिरों में करोड़ों रूपये से लगवाई गई लाइटें बेकार
- पांच साल में नही बना सकी पांच किलोमीटर सड़क पीडब्लूडी 

संदीप रिछारिया

रामलला का नाम लेकर विकास का दावा करने वाली योगी सरकार का विकास उनके अधिकारी नही होने दे रहे हैं। चित्रकूट को विश्व के मानचित्र में लाने के लिए भरपूर प्रयास करने वाली सरकार के नुमाइंदे ही विकास का काम यथार्थ रूप् में करने की जगह अपनी जेबें भरने का काम कर रहे हैं। आका के द्वारा विकास के लिए जय विजय घोषित किए गए अधिकारी वास्तव में राहू केतू का रूप धरते दिखाई दे रहे हैं।
विकास की बानगी की शुरूआत करते हैं कामदगिरि परिक्रमा पथ से, यहां पर डीएम का आदेश है कि कम से कम तीन बार सूखा पोछा लगना चाहिए। स्थानीय लोगों की मानें तो कई महीने पहले मुख्यमंत्री के आने के बाद से आज तक पोंछा नही लगा है। कहने को तो यहां पर कई गांवों के सफाईकर्मियों की बड़ी फौज लगा दी गई है, पर वे जिला पंचायत राज्य अधिकारी की कृपा से वैसे ही काम कर रहे हैं जैसे वह अधिकारियों के घरों में रोटी बनाने से लेकर झाडू, पोंछा व बर्तन इत्यादि का करते हैं। वैसे भी परिक्रमा पथ की सफाई की जिम्मेदारी उठाने वाले सफाईकर्मियों का सबेरा सुबह दस बजे के बाद होता है, एक बार हल्की झाडू मारकर उनके काम की इति श्री हो जाती है।
वर्ष 2005 में समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बाद परिक्रमा पथ पर नए पत्थर व शेड आदि लगाने का काम प्रारंभ हुआ। अगर देखा जाए तो पिछले 15 साल बीत जाने के बाद आज तक पत्थर लगने का काम पूरा नही हो सका। अभी तक खाने कमाने की नियत के चलते चार बार पत्थर बदले जा चुके हैं। पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने खाने कमाने के और रास्ते परिक्रमा पथ पर लगी टीन शेड से निकालने का चुना है। एक सप्ताह में बरहा के हनुमान जी के पास, साक्षी गोपाल मंदिर के पास व बिरजा कुंड के पास व लाल बाबा आश्रम के सामने शेड को पूरी तरह से निकाल दिया है। पूर्व प्रधान अशोक त्रिपाठी कहते हैं कि टीन अगर बंदरों ने तोड़ी थी तो नई टीन लगा दी जाती। पूरा स्ट्रक्चर व खंभों समेत उखाड़ना समझ में नही आ रही है। अभी तक पुराने शेंडों में बिजली न शुरू करा पाए विभाग के द्वारा यह खाने कमाने का नया तरीका है।
रामघाट में विकास की बानगी देखें तो पर्यटन विभाग द्वारा एक जनवरी से शुरू किया जाने वाला लाइट लेजर शो अभी भी टेस्टिंग के दौर में चल रहा है। कभी साउंड बजता है तो कभी केवल फौव्वारा चलता है। तूुलसीदास जी द्वारा सुनाई जाने वाली रामकथा का अता पता नही है। चरखारी मंदिर के नीचे से लेकर छवि किशोर मंदिर की तरफ बनने वाला लोहे का पुल दिसंबर में पूरा होना था, पर वह भी अभी केवल बन ही रह रहा है। जिसकी वजह से लगातार लोगों को दिक्कत हो रही है। इसी प्रकार रामधाट के विभिन्न मंदिर यज्ञवेदी, बड़ा अखाड़ा, स्वामी मत्तगयेन्दनाथ जी महराज में लगी लाइटें भी ज्यादा पावर फुल नही दिखाई देतीं। बूढ़े हनुमान जी से लकर चरखारी मंदिर तक रामघाट में लगाई गईं करोड़ों रूपयों की लाइटें बेकार पड़ी हैं। खंभों में लगाई गई एलईडी लाइटें भी महीनों से लोगों ने जलती नही देखी। भाजपा के वरिष्ठ नेता के प्रभाव के बाद प्रशासन द्वारा संतो के सहयोग से प्रारंभ की गई मंदाकिनी गंगा आरती शुरूआत से विवादित रही। कभी एमपी के संतों को ज्यादा तरहीज देने के कारण तो कभी भरत मंदिर के महंत द्वारा कोषाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के कारण लगातार बातें सूनाई देती रहीं। पिछले दिनों वृन्दावन के संत रामदास द्वारा मंदाकिनी के घाट पर इसके विरोध स्वरूप अन्न जल का त्याग करने की बात भी खूब दिनों तक सुर्खियां बनीं। वैसे अभी भी मंदाकिनी आरती का स्वरूप् बदला नही है। आयोजक जल्द ही इसके फार्मेट में बदलाव की बात करते हैं।
 अब अगर बेडी पुलिया से लेकर रामघाट तक के मार्ग की बात करें तो पांच साल बीत जाने के बाद यह मार्ग अभी तक नही बन सका है। अबबत्ता पिछले पांच सालों में लोक निर्माण विभाग ने मार्ग को बनाने के नाम पर जहां बार-बार अपना इस्टीमेट रिवाइज कर जेबें भरने का काम किया, वहीं स्थानीय लोगों को परेशान करने का कोई भी तरीका छोड़ा नही है। हाल का मामला पर्यटक बंगले से सटे मलकाना रोड का है। दोनों तरफ से लेाकर सड़क किनारे बनने वाले नाले को अधूरा छोड़कर उसे छोटे लाने में मिलने का प्लान किया गया है। हाल यह है कि मोहल्ले के लोगों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की। जिलाधिकारी ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, पर अवर अभियंता कमल किशोर लगातार स्थानीय लोगों से अपनी गुंडई कर रहे हैं।





Monday, February 10, 2020

वेलेंटाइन विशेष- चित्रकूट: काम नहीं राम की भूमि

श्रीराम ने चित्रकूट में की थी मां जानकी की पूजा
अपने हाथों से पुष्पों के आभूषण बनाकर किया था श्रंगार व पूजन  

रां ब्रहमनाद का वह स्वर जो सृष्टि के आरंभ से भूमंडल में गुंजायमान है। इस शब्द से निकलकर जब वह म से जुड़ा तो राम हो गया। अवध के राजकुमार राम के रूप में जब वह चित्रकूट आए तो वनवासी की तरह। मां केकैई से मिली सीख की वनवास में वनवासी के साथ रहना। प्रियतमा के साथ रहकर भी प्रेम रस में न डूबना, राम ने साकार कर दिखाया। दाम्पत्य जीवन का सर्वाधिक समय चित्रकूट में बिताने के दौरान राम ने यह दिखाया कि कैसे वह अपनी पत्नी के साथ सुमधुर क्षणों का स्वर्गीय आनंद ले सकते हैं।

विदेशी संस्कृति से ओतप्रोत युवा पीढ़ी के दिमाग में गंदगी भरने के लिए कुत्सित प्रयास लगातार जारी हैं। वेलेंटाइन डे वास्तव में हमारी संस्कृति को बर्बाद करने का मैकाले जैसा प्रयास है। वेलेंटाइन को संत बताकर प्रपोज डे, हग डे, रोज डे जैसे दिन बनाकर युवाओं के दिमाग में महिला व पुरूष शरीर के प्रति गंदगी भरने की गंदी मानसिकता है। जिन देशों में पिता, पुत्र, पत्नी, पुत्री व रिश्तेदारों के पास अपनों से मिलने का समय नहीं है। एक ही घर में अजनबियों की तरह रहते हैं। एक जीवन काल में दर्जनों विवाह करते हैं। यह उन्हीं के लिए उचित है। हम अपने आराध्य को जानें समझें और उसी हिसाब से आचरण करें। हमारे आराध्य श्रीराम व मां जानकी हैं। आइये जानते हैं कि उनके प्रेम का स्वरूप क्या था। 



आदि कवि महिर्षि वाल्मीकि, संत शिरोमणि तुलसीदासजी महराज या फिर सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला‘ सभी की लेखनी इस विशेष तथ्य और घटनाक्रम पर खूब चली, इतनी चली कि सभी ने भाव विहवल होकर उन विशेष क्षणों को न केवल जीवांत किया बल्कि यह भी सिद्व कर दिया कि प्रेम एक प्रक्रिया है, जो शास्वत है और उसमें काम को कोई स्थान नहीं। यह तो हर जीवधारी के अंदर बहती है। इस प्रक्रिया को अगर कायदे से रूपांतरित कर दिया जाए तो वह रावण जैसे राक्षसराज को मारने के लिए बड़े शस्त्र के रूप में भी काम आ सकती है।
महिर्षि वाल्मीकि ने अपने भाव व्यक्त किए ,,,
 मनः शिलाया स्तिलको गण्ड पाश्र्वे निवेशितः।
त्वया प्रणष्टे तिलके तं किलस्मर्तुं मर्हसि। (वा0रा0 5/40)


कविवर सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला‘ के शब्दों में कहें तो

‘‘ मातः दशभुजा विश्व ज्योति हूं मैं, आश्रित

हो विद्व शक्ति से है खल महिषासुर मर्दित

जन रंजन चरण तल, धन्य सिंह गर्जित

यह, यह मेरा प्रतीक मातः समझा इंगित

मैं, सिंह इसी भाव से करूंगा अभिनंदित‘‘

(अनामिका)

इस दृश्य को जब महाकवि तुलसीदास जी महराज ने अपने भावों से उकेरा तो पूरी भावनाएं साफ हो गईं,,
फटिक शिला मृदु विशाल, संकुल सुरतरू तमाल
 ललित लता जाल, हरित छवि वितान की
मंदाकिनी तटिनि तीर मंजुल मृग विहंग भीर
धीर मुनि गिरा गंभीर सामगान की। 
मधुकर पिक वरहिं मुखर सुन्दर गिरि निरझर झर
जल कन धन छाॅह छन प्रभा न भान की 
 सबरितु रितुपति प्रभाउ संतत बहै त्रिविध बाउ
 जनु बिहार वाटिका नृप पंचवान की।
विरचित तहं परनशाल, अति विचित्र लखनलाल
 निवसत जॅह नित कृपाल राम जानकी
निजकर राजीव नयन पल्लव दल रचित शयन
प्यास परस्पर पीयूष प्रेम पान की।
सिय अंगलिखै धातु राग सुमननि भूषण विभाग
तिलक करनि क्यों कहउं कला निधान की 
माधुरी विलास हास गावत जस तुलसिदास
बसति हृदय जोरी प्रिय परन प्रान की। 
( गीतावलि) 
महाकवि ने इस अतभुद प्रेमरस का वर्णन मानस में किया तो आनंद की रसवर्षा का कोई ओर- छोर न रहा
‘ एक बार चुनि कुसुम सुहाए, मधुकर भूषण राम बनाए।
सीतहिं पहिराए प्रभु सादर,बैठे फटकि शिला पर संुदर।।

लगभग तीनों महान कवियों ने अपनी भावना को व्यक्त करने के लिए एक ही स्थान व कथानक चुना। यह बात और है कि तीनों के कहने का ढंग अलग-अलग है। लेकिन इसका यर्थाथ तो यही निकलता है कि शेषावतार लक्ष्मण जी की अनुपस्थिति में प्रभु श्रीराम ने श्रंगारवन से अपने हाथों से फूल चुनकर उनके आभूषण बनाएं और फिर का माताजी का श्रंगार कर पूजन किया। पैरों में महावर, अक्षत व कुंकुम से तिलक लगाने के साथ ही सिंदूर भी मांग में भरा। तुलसीदास जी ने अपने दोहों में सादर शब्द का उपयोग बहुत ही सोच समझकर किया है। वह यह बताना चाहते हैं कि चित्रकूट विश्व की आध्यात्मिक राजधानी क्यों है! इसलिए कि यहां पर श्रीराम ने मां जानकी का श्रंगार व पूजन किया तो दूसरी ओर श्रुति कहती है कि यत्रु नारयंते पूजिते, रमंते तत्र देवता और चित्रकूट की भूमि पर बाकी देवताओं की बात छोड़िए स्वयं त्रिदेवों को भी एक नहीं कई बार अवतरित होना पड़ा। अगर हम श्री हरि विष्णु के अवतारों की बात करें तो न केवल श्री राम, परशुराम, हंस भगवान ने इस धरती पर विचरण किया बल्कि श्रीकृष्ण की उत्पत्ति का सीधा कारण भी इसी भूमि पर मौजूद है। 

वैसे चित्रकूट आदि शक्ति मां जगद्जननी का भी प्राचीन स्थल है। तांत्रिक लक्ष्मी कचव में तो साफ तौर पर लिखा है ‘ सुखदा मोक्षदा देवी चित्रकूट निवासिनी। भयं हरते सदा पाषाद् भवबंधाद् विमोचयेत्। 

मोक्षदा स्त्रोत पढ़ने पर ज्ञात होता है कि चित्रकूट प्रेम की भूमि है। शांति की भूमि है, यहां की भूमि काम से राम की ओर ले जाती है। मोक्षदा देवी की आराधना का पहला मंत्र प्राणी मात्र से प्रेम करना है। 


--------------
 



Saturday, February 8, 2020

काउनोमिक्सः मंदाकिनी को जीवन देने की कोशिश

गोमूत्र, गोबर व जड़़ी बूटियों से बदल रही है त्रिवेणी की सूरत
एक महीने में फर्क दिखाने का कंपनी का है दावा,
 20 दिन में ही दिख रहा है काफी फर्क 
गोयनका घाट से भरत घाट तक 500 मीटर नदी का चल रहा है उपचार 

संदीप रिछारिया 

 मृत्युशैया पर मंदाकिनी, जैसे ही लोगों को लगा कि वास्तव में मां मंदाकिनी कोमा में पहुंच चुकी है। नदी का पारिस्थितिकी तंत्र बिगड़ चुका है। नदी में पानी की मात्रा कम और गंदगी की मात्रा ज्यादा है। लाखों मछलियां व अन्य जीव लगातार मरते जा रहे हैं। लोग जागे काफी हो हल्ला हुआ। कुछ लोगों ने फावड़े चलाए, पोक लैंड से सफाई हुई, पर नजीता वही ढाक के तीन पात। मंदाकिनी की गंदगी लगातार बढ़ती रही। डा0 जीडी अग्रवाल, डा0 घनश्याम गुप्ता जैसे लोग रोते कलपते रहे, गाय़़त्री परिवार के स्थानीय प्रमुख डा0 रामनारायण त्रिपाठी लगातार अपनी टोली के साथ सफाई के काम में लगे रहे, पर निष्कर्ष कुछ भी न निकला।
लगातार 20 सालों के संघर्ष को अब रास्ता मिलता दिखाई दे रहा है। यमुना की सहायक नदी के तहत चयनित मंदाकिनी को वास्तविकता में बचाने का काम विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने किया है। नगर पंचायत अध्यक्ष व विधायक बनने के पहले नीलांशु ने डिजायर ग्रुप की स्थापना कर मंदाकिनी को पुर्नजीवन देने के लिए काफी संघर्ष किया। इस वर्ष के प्रारंभ में जैसे ही उन्हें मालूम चला कि दिल्ली की एक कंपनी वैदिक तरीके से जलाशयों व नदियों का आयुर्वेदिक दवाओं के सहारे उपचार कर साफ करने का काम करती है तो उन्होंने कंपनी के प्रतिनिधि प्रदीप द्विवेदी को बुलवाया। तय किया गया कि नदी का 500 मीटर का क्षेत्र कंपनी को दिया जाएगा। वह उस एरिया में अपना उपचार करेंगे, अगर उनका उपचार कारगर रहा तो आगे फिर उनसे बाकी की नदी साफ कराई जाएगी। कंपनी के प्रतिनिधि ने अपने उच्चाधिकारियों के साथ मिलकर नदी को साफ करने का काम 16 जनवरी से गोयनका घाट से लेकर भरतघाट के बीच शुरू किया। गोबर, गो मूत्र व अन्य आयुर्वेदिक दवाओं को पानी में मिलाकर कई स्थानों पर इसे डाला गया। धीरे-धीरे नदी की सूरत बदल रही है। जहां पहले पहली सीढ़ी के नीचे ही गंदगी का अंबार दिखाई देता था। अब रामघाट में नदी की 7 सीढ़ियों के नीचे साफ पानी दिखाई देता है।
प्रदीप द्विवेदी ने बताया कि यह पूरी तरह आयुर्वेदिक है। वास्तव में यह छिति, जल पावक व गगन, समीरा यानि पांच तत्वों पर आधारित जल उपचार प्रक्रिया है। इससे जल का पारिस्थिति तंत्र सही हो जाता है। नदी के नीचे मिटृटी से गाद साफ होती है। जिससे अपने आप मछलियां व अन्य जीव जंतु पैदा हो जाते हैं। अगर इस उपचार को पूरी नदी पर किया जाए तो लगभग एक साल में पूरी नदी को बिलकुल साफ यानि जैसा इस नदी का नाम है पयस्वनी तो दूध के समान धारा बनाया जा सकता है।उन्होंने कहा कि दूसरे पुल के बाद यह नदी उप्र के क्षेत्र में आती है। फिलहाल अभी पुल तक इस उपचार का असर दिखाई देगा। भविष्य में अगर उपचार के लिए आगे आदेश मिलेगा तो किया जाएगा।

Thursday, February 6, 2020

डाक्टर मोदी ने बताया डंडे से पिटने का इलाज है सूर्य नमस्कार

संसद लाइव,,, 


संदीप रिछारिया

 तमाम यूनीवर्सिटीज से डीलिट की उपाधि प्राप्त कर चुके प्रधानमंत्री डाक्टर नरेंद्र मोदी ने गुरूवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए डंडे से पीटे जाने का इलाज सूर्य नमस्कार को नई दवाई के रूप में देश के सामने प्रस्तुत कर दिया। उनके इस कथन पर कुछ देर तक तो राजग के सांसद भी सन्न रह गए, पर मोदी तो मोदी हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 20 साल से जैसे वह गाली सुनते सुनते गाली पू्रफ हो गए हैं, वैसे ही अब वह अपने आपको डंडा प्रूफ बना लेंगे।


मामला कुछ इस प्रकार है, सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को एक जनसभा में कहा था कि बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ नही बोलते हैंै। उनका न बोलना युवाओं को अखर रहा है, यही हालत रही तो 6 महीने में युवा उन्हें डंडों से पीटने लगेंगे। उनके इस विवादास्पद बयान के बाद किसी अन्य भाजपा नेता का बयान तो सामने नहीं आया। आज संसद में मोदीजी ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि उन्होेंने 6 महीने की समय सीमा बताकर तैयारी का वक्त दे दिया है।

 6 महीने में वह अपने सूर्य नमस्कार की संख्या को बढ़ाकर पीठ को और मजबूत कर लेंगे। उनकी पीठ भी मजबूत हो सके। हालांकि उन्होंने इस दौरान भूकंप आने का भी जिक्र किया कि देश ने भूकंप को भी लाने वालों को देखा और उसकी सच्चाई देखी। उनके इस बयान के बाद ससंद से निकलने के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने राहुल गांधी पर हमलावर होते हुए कहा कि देश उनके बाप का नही है, यह आम लोगों का है। उनको जनता से अभी कम सबक सिखाया है, जो और कुछ देखना बाकी है।




 वैसे इसके पूर्व संसद में प्रधानमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस के अधीर रंजन चैधरी के बार -बार खड़े होकर बोलने पर कहा कि अब उनका सीआर सही हो गया है। जिस पर बहुत देर तक ठहाके लगते रहे।

चकनाचूर हो रहे हैं सेक्यूलरों के बनाए फाल्स नैरेटिव

 - 

श्रीकृष्‍ण जन्‍मभूमि व बाबा विश्‍वनाथ जी के साथ 5000 मंदिरों को खाली कराने की तैयारी
- 2020 की चैत्र नवमी होगी खास, श्री रामजन्‍म भूमि मंदिर रामलला के भव्‍यतम मंदिर की तैयारी 

संदीप रिछारिया 

नौमी  तिथि मधुमास पुनीता, चैत्र रामनवमी यानि प्रभु श्री राम के अवतरण का दिन। अब 2020 की नवमी तिथि वास्तव में खास बनाने की तैयारी भाजपा सरकार कर रही है। दूरदृष्टि, पक्का इरादा और कर्मठता के साथ मेहनत भाजपा की यही पुरानी पूंजी रही है। राम मंदिर आंदोलन के समय नारा दिया गया था, रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे तो विरोधियों यानि सेक्यूलर जमात के चिंटुओं ने इसमें जोड़ा कि तारीख नहीं बताएंगे। अटलजी की सरकार के साथ मोदीजी पार्ट वन में भी इस नारे को लेकर सेक्यूलर खूब हल्ला मचाते रहे। भाजपा के शीर्षस्थ नेता कहते रहे अदालत का फैसला सर्वोपरि है। यूपी में बसपा शासन काल में हाईकोर्ट ने फैसला दिया कि जमीन के तीन बराबर हिस्से कर दिए जाएं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने मामले को आइनेे की तरह साफ कर दिया। विद्वान अधिवक्ता के पराशरन के तर्कों के सामने जहरयाव जिलानी सहित अन्य सेक्यूलर वकील पानी मांग गए। उनके तथ्य, साक्ष्य और तर्कों के सामने किसी की नहीं चली। अंततः फैसला सबके आया। हां, इस दौरान कोर्ट ने सुलह समझौता का भी रास्ता निकाला। कभी बाबा रामदेव, तो कभी श्रीश्री रविशंकर जैसे तमाम नाम अपने आपको हिंदू समाज में स्थापित करने का प्रयास करते रहे। इस दौरान तमाम जगद्गुरू भी अपने आपको संघ व विहिप का खास बताकर रेवडियां लूटने में आगे लगे रहे। लेकिन जब रेवडियां बटने की बारी आई तो वह मुंह टापते दिखाई दिए। अयोध्या में चल रहा संतों का विरोध जायज है। इसमें कुछ संतों को शामिल रकने व अयोध्या के प्रमुख संतों की भागीदारी की जगह विहिप के लोगों को अधिक मात्रा में लेने से नाराजगी है।
अब वैसे यह न्यू इंडिया, विजनरी इंडिया है। ये मोदी का बनाया नया इंडिया है। जिस इंडिया में वर्ष 2014 के पहले राम का नाम लेना पाप समझा जाता था, भाजपा का समर्थक पापी माना जाता था। हिंदू आतंकवाद की नई परिभाषाएं गढ़ी जाती रहीं, और तो और औरंगजेब इनके लिए देवता और राम काल्पनिक चरित्र होते थे। मंदिरों से टैक्स व मस्जिदों के इमा के पेंशन दी जाती रही। केवल कांग्रेस ही नहीं बल्कि समाजवादी पार्टी, बसपा और अन्य गिरोहबंद राजनैतिक पार्टियों व उनके पालित मीडिया के चिंटुओं ने राष्ट्रवाद के जनक के तौर पर गांधी व नेहरू परिवार को पोषित करने के लिए तमाम कहानियां बनाई। वो तो भला हो शिवसेना के सुप्रीम बाल ठाकरे व हिंदूवादी नेता सुब्रमणियम स्वामी का, जिन्होंने हिंदुत्व, हिंदू व हिंदुस्तान की सही अवधारणा सामने लाए। वैसे बाल ठाकरे ने भय बिनु होय न प्रीत वाली कहावत को सिद्व किया। एनआरसी को लेकर मुसलमानों की चिंता को नजर अंदाज किया जाना उचित नही है, अच्छा होगा इसका निर्णय लेने का अधिकार सुब्रमणियम स्वामी व के पाराशरन को सौंप दे। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के बाद श्री कृष्ण जन्म भूमि, बाबा विश्वनाथ के साथ पांच हजार मंदिरों को मुसलमानों के कब्जे से मुक्त कराने की लड़ाई वह कर रहे हैं।
फिलहाल अब इस बात को लेकर हिंदू जनमानस में इस बात की खुशी दिखाई देती है कि जो नैरेटिव गलत तथ्यों के सहारे आम लोगों के अंदर सेट करने का काम कांग्रेस व उसके पालित तथाकथित साहित्यकारों, इतिहासकारों,कवियों व पत्रकारों ने किया, अ बवह टूटता नजर आ रहा है। जल्द ही
आने वाले समय में आगे के और भी नैरेटिव टूटते रहेंगे।


चित्रकूट में दर्शन का महासंगम, विश्व शांति की दिशा में उभरा नया चिंतन

चित्रकूट: जब मंदाकिनी के तट पर विचारों की धारा बहती है, तब चित्रकूट केवल एक तीर्थ नहीं रहता—वह विश्व के बौद्धिक मंथन का केंद्र बन जाता है। त...