चिकित्सकों को मिला भगवान धनवंतरी का आशीर्वाद
धनवंतरी महायज्ञ _डीएम ने परिवार सहित डाली आहुतियां _अमेरिका,कोलकाता के साथ बुंदेलखंड और स्थानीय चिकित्सकों ने डाली आहुतियां _ स्थानीय के साथ महाराष्ट्र से आए स्वयंसेवकों ने किया सहयोग _पालिकाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने भी डाली आहुतियां @ संदीप रिछारिया चित्रकूट। सृष्टि को आरंभ करने के लिए महादेव के आदेश पर चित्रकूट धाम में परमपिता ब्रह्मा ने रामार्चा यज्ञ किया था,आज उसी भूमि पर महादेव के भक्तों (नाथ संप्रदाय) ने “धरती के भगवान (डाक्टर)” का थैंक्स करने के लिए उनके भगवान धनवंतरी जी का यज्ञ करवाया। रविवार भोर से ही पुरानी बाजार के रामलीला भवन के प्रांगण में मंत्रों की ध्वनियां गूंजने लगी। अमेरिका,कोलकाता,मुंबई के साथ बुंदेलखंड के तमाम ख्यातिलब्ध चिकित्सकों का मेला लगता दिखाई देने लगा। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन सपत्नीक यज्ञ स्थल में पहुंचे और आहुतियां डालने के साथ प्रसाद ग्रहण किया।इस दौरान पालिकाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता भी मौजूद रहे। *मुंबई से आए यज्ञाचार्य ने कराया यज्ञ* मुंबई से आए यज्ञाचार्य जोशी गुरु जी अपनी टीम के साथ मंडप पर वेदोच्चरण करते दिखाई दिए।इस दौरान उनकी टीम के सदस्यों के स...

Comments
Post a Comment