Posts

मोदी विचार मंच के मंडलीय अध्यक्ष बने संदीप तिवारी

Image
. संगठन को मजबूत बनाने का दिलाया भरोसा . 31 अगस्त को संत सम्मेलन की जोरदार तैयारियां में जुटे संदीप रिछारिया राष्ट्रव्यापी संगठन नरेन्द्र मोदी विचार मंच के रींवा मंडल के प्रमुख के रूप में धर्मनगरी के युवा समाजसेवी संदीप तिवारी हेमू के हाथों में कमान सौंपी गई है। नरेन्द्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य की सहमति से मध्यप्रदेश के अध्यक्ष सुनिल सांखला राष्ट्रीय बौद्धिक मंच मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्री 1008 श्री लल्ली महराज ; अनुसुइया आश्रम चित्रकूट   उत्तरप्रदेश राष्ट्रीय बौद्धिक मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्री 1008 श्री दिव्य जीवन दास महाराज सतना जिले के जिलाध्यक्ष दीप भटनागर चित्रकूट जिला अध्यक्ष संदीप दिवेदी की अनुशंसा पर नरेन्द्र मोदी विचार मंच के मुख्य राष्ट्रीय महासचिव सूरज ब्रम्हे ने चित्रकूट के समाज सेवी संदीप कुमार तिवारी को नरेंद्र मोदी विचार मंच मुख्य शाखा रीवा सम्भाग का  संभागीय अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। संगठन के मुख्य राष्ट्रीय महासचिव ने बताया कि वर्तमान समय तीन करोड़ से भी अधिक कार्यकर्ता बड़े शहरों से लेकर देश के अन्तिम गांव तक ...

डीएम जगन्नाथ सिंह ने देखा था चित्रकूट में जहाज उतारने का सपना

Image
साकार हो रहा है पूर्व डीएम का स्वप्न  - भारत रत्न नाना जी देशमुख ने योजना को खुद पूरा करने के लिए बढाये थे कदम -24 साल लगे देवांगना पहाड़ के उपर हवाई जहाज उतरने में - बसपा ने कैंसिल किया था तो अखिलेश यादव ने लगाये थे पंख - पूर्व डीएम जगन्नाथ सिंह के साथ भरत पाठक, बसंत पंडित ने की थी मशक्कत   संदीप रिछारिया चित्रकूट। साल 2010 की सर्दियों का समय था, भारत रत्न नानाजी देशमुख के पास चित्रकूट डीएम जगन्नाथ सिंह पहुचते है। नानाजी बहुत मधुर स्वर में कहते हैं कलेक्टर साहब,,,,,,क्या हाल है, क्या समस्या है, मैं आपके लिए क्या कर सकता हूं। डीएम कहते हैं कि मेरा स्वप्न चित्रकूट की ख्याति को विश्व व्यापी स्वरूप में देखने का है। आप इस आईडिये को सुनिये और निर्णय लीजिये। चित्रकूट में शिक्षा,स्वास्थ्य सेवाओं व स्वावलंबन का काम करने के लिए आप आयेें हैं, यह आपकी पूर्ण कर्म भूमि है। पीड़ित मानवता की सेवा के लिए धन की बड़ी जरूरत है, इसलिए देश के बड़े उद्योगपतियों को उनके मिलाना बहुत जरूरी होता है। जब वह वनवासियों को देखेंगे तो निश्चित तौर पर मदद करेंगे। अब चित्रकूट में रतन टाटा, महेंद्र महेंन्द्रा, नुरूल...

वेद पाठियों ने की राम कथा रसिक बजरंगी की दिव्य स्तुति

Image
राष्ट्रीय रामायण मेला दूसरा दिन    -विविध आयोजनों के जरिए बह रही है रामभक्ति की बयार - सांस्कृतिक कार्यक्रम देखनेे को उमड़ रही है भीड़   संदीप रिछारिया  चित्रकूट। महादेव व मां गौरा के विवाह के साथ राष्ट्रीय रामायण मेला का प्रारंभ ऐसा आभास दे रहा है कि राम भक्ति की बयार सम्पूर्ण चित्रकूट धाम परिक्षेत्र में बह रही है। आयोजन के दूसरे दिन की दोपहर एक नई प्रस्तुति मंच से दिखाई दी। स्वामी जयेन्द्र सरस्वती वेद पाठशाला के सैकड़ा भर छा़त्रों ने मंच से एक साथ जब सुंदर कांड का पाठ किया तो भक्तों के अंदर का उत्साह देखते ही बन रहा था। जय बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन उपाध्याय व राष्ट्रीय प्रभारी अर्चना उपाध्याय के द्वारा प्र्रायोजित इस कार्यक्रम का संचालन डा0 रामलाल द्विवेेदी प्र्राणेश ने किया। कार्यक्रम के उपरांत मिष्ठान वितरण के साथ ही सभी को मंच से गमलोें में लगे पौधे देकर पर्यावरण की सुरक्षा व संरक्षा पाठ भी पढ़ाया गया। श्री उपाध्याय व उनकी पत्नी राष्ट्रीय प्रभारी अर्चना उपाध्याय इन दिनो रामचरित मानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित कराने की मुहिम में जुटे हुए हैं।  ...

राष्ट्रीय रामायण मेला के शुभारंभ में गूंजी मंत्रों की ध्वनियां

Image
धर्मो रक्षति रक्षतः,,,,,,,, - गोवर्धन पीठाधीश्वर जगदगुरू अधोक्षजानन्द देवतीर्थ पुरी महाराज ने किया शुभारंभ - हनुमान गढी के महंत राजूदास ने कहा, श्री रामचरितममानस को फाडने की बात करने वाले को जीने का अधिकार नहीं - चित्रकूट के सभी अखाड़ों ने निकाली विशाल शोभायात्रा - जय बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन उपाध्याय व राष्ट्रीय प्रभारी अर्चना उपाध्याय रहे विशिष्ट अतिथि चित्रकूट। धर्मो रक्षति रक्षतः, जो धर्म की रक्षा करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है। जल्द ही अखंड भारत का सपना पूरा होने वाला है, भारत की संसद ने इसको करके दिखा दिया है। यह सदी सनातन की है। क्योंकि कुशल नेतृत्व के कारण सनातन को वैश्विक मान्यता मिलती दिखाई दे रही है। यह बातें गोर्वधन पीठ के जगद्गुरू अधोक्षानंद देवतीर्थ पुरी जी महराज ने राष्ट्रीय रामायण मेला के 51 वें सस्करण का शुभारंभ करते हुये कहीं। उन्होंने कहा कि वह पिछले तीन साल से अखंड भारत के वृत को लेकर अखंड भारत के सभी धर्मस्थलों में जाकर धर्म का प्रचार कर रहे हैं। बांग्लादेश, म्यामार, सहित एक दर्जन देशों की यात्रा की जा चुकी है, जबकि जल्द ही पाकिस्तान जाकर माता हिंगलाज...

त्रिदिवसीय अंतरराष्ट्रीय थाई महोत्सव हुआ समापन

Image
बुद्धम शरणम गच्छामि पाठ से गुंजायमान हुआ कुशीनगर  कुशीनगर। थाई बुद्धिस्ट मोनेस्ट्री द्वारा माघी पूर्णिमा के पावन अवसर आयोजित 15 वें तीन दिवसीय महोत्सव का समापन विश्व कल्याण की कामना के साथ हुआ। मुख्य महापरिनिर्वाण मन्दिर में थाई मोनेस्ट्री में  मुख्य भन्ते फ्रॉ खुरोननार्थ चेत्यापिराक, भन्ते पोंगरिथ सृस्मिथ, थोंग पे, भदंत ज्ञानेश्वर सहित भिक्षुओं ने बुद्ध की लेटी प्रतिमा के समक्ष पूजन अर्चन कर चीवर चढ़ाया और विश्व शांति की कामना की। बुद्ध के निर्वाण व अंत्येष्टि स्थल पर सूत्र पाठ के साथ पूजन अर्चन कर भारत - थाई सम्बन्धों की मजबूती की प्रार्थना की गई। इससे पूर्व प्रथम दिन बुद्ध का आह्वान पूजन हुआ। दूसरे दिन थाई मन्दिर में थाई भिक्षु सोम देत द्वितीय ने बुद्ध धातु अवषेश का पूजन किया।  *स्तूप पूजन के साथ संपन्न हुई थाई बुद्ध धातु शोभायात्रा* थाई बुद्धिस्ट मोनास्ट्री कुशीनगर के तत्वावधान में तीन दिनों से चल रही पवित्र बुद्ध धातु शोभायात्रा शनिवार को रामाभार स्तूप के विशेष पूजन-वंदन व स्तूप पर शंख ध्वनि के बीच रॉयल पैलेस बैंकॉक से आए पवित्र जल चढ़ाने के साथ समाप्त हो गई। इसकी अध्य...

रामनगरी के राजा से मिलने आए राम के दूत

Image
- यूनाइडेड नेशनं के वर्ड पीस एबेंसडर डा0 परविंदर सिंह की अगुवाई में आया थाईदल - थाईलैंड की सरकार ने सांस्कृतिक केंद्र के लिए राजा से मांगी जमीन संदीप रिछारिया अयोध्या। श्रीहरी विष्णु के वाहन गरूण के पुजारी और श्रीराम के नाम के राज करने वाले थाईलैंड ने एक बार फिर अपने पुराने रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में कदम उठाया है। यूनाइडेड नेशंश से वर्ड पीस अंबेस्डर डा0 परविंदर सिंह की अगुवाई में आये थाई भिक्षुओं ने अयोध्या के राज परिवार के सदस्य एवं श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य विमलेंद्र मोहन प्रताप सिंह ने मुलाकात कर सांस्कृतिक केंद्र खोलने के लिए जमीन की मांग का प्रस्ताव दिया। श्री सिंह ने उनके प्रस्ताव को सहर्ष स्वीकार कर कहा कि जल्द ही इसके लिए अगली कार्यवाही की जाएगी। शुक्रवार की दोपहर गया से सारनाथ होते हुए थाई प्रतिनिधियों का दल अयोध्या पहुंचा। यहां पर सर्वप्रथम उन्होंने श्री राम लला के दर्शन किये। इस दौरान हिस हाईनेस डा0 परविंदर सिंह ने बताया कि भगवान राम एक ऐसे आदर्श पुरूष थे जिनके आर्दशो को थाई लैंड सदियों पहले आत्मसात कर चुका है। थाईलैंड में श्री राम के नाम पर ह...

चित्रकूट अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर उत्साह चरम पर,,बहने बाट रही पीले चावल

Image
                    बहने घर घर जाकर बांट रही पीले चावल          त्रिदेवों की जन्मस्थली चित्रकूट को अंतरराष्ट्रीय फलक पर  लाने के लिए खास लोगों के साथ आमजन भी अपनी कमर कर चुके हैं। आयोजन समिति से जुड़े हुए लोग जहां घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रण पत्र बाटकर  कार्यक्रम की विशेषताएं बता रहे हैं ।वही, कार्यक्रम में सहभाग कर रही महिलाएं भी उत्साहित होकर घर-घर आमंत्रण पत्रक बांटने कम कर रही है।         विशेष महानुभाव हो रहे आनंदित शनिवार की दोपहर शनिवार की दोपहर डी आर आई के संगठन सचिव महाजन जी ने आकर केंद्रीय कार्यालय में कार्यक्रम के संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि हमारे संस्थान का पूरा सहयोग और सहभाग इस कार्यक्रम में रहेगा। इस दौरान मुख्य संयोजक प्रोफेसर गोविंद नगर त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक लगभग डेढ़ सौ मेहमानों के आने की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है 20 नवंबर से मेहमानों का आना शुरू हो जाएगा। 20 नवंबर को लगभग 30 मेहमान आएंगे, जिसमें  फिल्म उद्योग से जुड़े हुए लोग और ...