श्री चित्रकूटधाम के महान संत
एक ऐसा स्थान जो विश्व भर के लोगो के लिये किंवदंतियों कथाओं कथानकों के साथ ही यथार्थ चेतना का पुंज बना हुआ है। प्रजापति ब्रह़मा के तपोबल से उत्पन्न पयस्वनी व मां अनुसुइया के दस हजार सालों के तप का परिणाम मां मंदाकिनी के साथ ही प्रभु श्री राम के ग्यारह वर्ष छह माह और अठारह दिनों के लिये चित्रकूट प्रवास के दौरान उनकी सेवा के लिये अयोध्या से आई मां सरयू की त्रिवेणी आज भी यहां पर लोगों को आनंद देने के साथ ही पापों के भक्षण करने का काम कर रही है।
Thursday, March 2, 2023
Saturday, February 25, 2023
ऋग्वेद के मंत्र दृष्टा महर्षि वामदेव
वृहद चित्रकूट महात्म के अनुसार श्री चित्रकूटधाम की सीमा 84 कोस परिक्षेत्र की है। यह परिधि कर्णावति यानि केन नदी की सीमा से होकर जाती है। इसलिए चित्रकूट परिक्षेत्र के अंन्र्तगत आने वाले बांदा का नाम वर्तमान में चित्रकूटधाम मंडल के नाम से विख्यात है। हमारे महान ऋषियों की श्रंखला में आज हम बात कर रहे हैं महर्षि वामदेव की, वही वामदेव जिन्होंने अपने जन्म के पहले अपने पूर्व जन्मों का पता कर लिया। गुरू ब्रहस्पति की खोज तारे के रूप में कर दी।वृहद चित्रकूट महात्म के अनुसार श्री चित्रकूटधाम की सीमा 84 कोस परिक्षेत्र की है। यह परिधि कर्णावति यानि केन नदी की सीमा से होकर जाती है। इसलिए चित्रकूट परिक्षेत्र के अंन्र्तगत आने वाले बांदा का नाम वर्तमान में चित्रकूटधाम मंडल के नाम से विख्यात है। हमारे महान ऋषियों की श्रंखला में आज हम बात कर रहे हैं महर्षि वामदेव की, वही वामदेव जिन्होंने अपने जन्म के पहले अपने पूर्व जन्मों का पता कर लिया। गुरू ब्रहस्पति की खोज तारे के रूप में कर दी। ऋग्वेद के मंत्र दृष्टा ऋषि है। महर्षि वामदेव द्वारा सेविता भूमि बांदा इसलिए वंदनीय और पूज्यनीय है क्योंकि यहां पर ब्रहृमा जी के द्वारा प्रकट किए गए महर्षि वामदेव ने अपने उग्रतप से भगवान भोलेनाथ का उग्र तप कर स्वयं को उनमें समाहित कर स्वयं वामदेवेश्वर हो गए। उन्होंने सामवेद के माध्यम से संगीत के सात स्वरों की रचना कर हमें इस योग्य बनाया कि हम संगीत सुनकर आनंदित हो सकें। सामवेद भी उनका ही दृष्टव्य है। महर्षि वामदेव द्वारा सेविता भूमि बांदा इसलिए वंदनीय और पूज्यनीय है क्योंकि यहां पर ब्रहृमा जी के द्वारा प्रकट किए गए महर्षि वामदेव ने अपने उग्रतप से भगवान भोलेनाथ का उग्र तप कर स्वयं को उनमें समाहित कर स्वयं वामदेवेश्वर हो गए। उन्होंने सामवेद के माध्यम से संगीत के सात स्वरों की रचना कर हमें इस योग्य बनाया कि हम संगीत सुनकर आनंदित हो सकें। सामवेद भी उनका ही दृष्टव्य है।
चित्रकूट के महान ऋषि
महर्षि वामदेव
- ऋग्वेद के मंत्र दृष्टा ऋषि हैं
- बृहस्पति ग्रह की खोज करने वाले पहले ऋषि
- जिन्हें गर्भ में ही हो गया था पूर्व के दो जन्मों का ज्ञान
संदीप रिछारिया
धर्मक्षेत्रे। महर्षि वामदेव ऋग्वेद के चैथे मंडल के मंत्रद्रष्टा ऋषि हैं। चैथे मंडल में कुल 58 सूक्त हैं। जिसमें महर्षि ने अग्नि, इन्द्र, वरुण, सोम, रिभु दधिकाष्ण, विश्वेदेव और उषा आदि देवताओं की स्तुति की है। उन स्तुतियों में लोक कल्याण की उदात्त भावना समाहित है। महर्षि वामदेव ब्रह्मज्ञानी और जाति- स्मरणीय महात्मा रहे हैं। वायु पुराण में कहा गया है कि उन्होंने अपने ज्ञान से ऋषि का पद प्राप्त किया था- ज्ञानतो ऋषितम गतः (वायु 59.91)। ऋग्वेद में ऋषि ने स्वयं अपना परिचय दिया है, जिसके अनुसार स्पष्ट होता है कि गर्भ में ही उनका आम लोगों और ब्रह्मविद्या से साक्षात्कार हुआ था। उन्होंने ऋग्वेद के विनम्र ऋचाक को अपनी माता के गर्भ में देखा था। इसलिए, उसने अपनी माँ के गर्भ में कहा जब मैंने देवताओं के गर्भ में जन्म लिया, तो मैंने एक सौ देवताओं को जन्म दिया।
ऋचा का भाव यह है कि अहो कितने आनन्द की बात है कि गर्भ में रहते-रहते ही मैंने इन अन्तःकरण और इन्द्रियरूप देवताओं व अनेक जन्मोंका रहस्य भलीभाँति जान लिया अर्थात् में इस बातको जान गया कि ये जन्म आदि वास्तव में इन अन्तःकरण और इन्द्रियोंक हो होते हैं, आत्मा नहीं। इस रहस्यको समझने से पहले मुझे सैकड़ों लोहे के समान कठोर शरीर रूपी पिंजरों में अवरुद्ध कर रखा था। उनमें मेरी ऐसी दृढ़ अहंता हो गयी थी कि उससे छूटना मेरे लिए कठिन हो रहा है। यही मोहपाश है।
वामदेव ऋषि के बारे में कुछ तथ्य
ऋषि वामदेव गौतम ऋषि के पुत्र थे इसीलिए उन्हें गौतमेय भी कहा जाता था। वामदेव जब मां के गर्भ में थे तभी से उन्हें अपने पूर्वजन्म आदि का ज्ञान हो गया था। वामदेव जब मां के गर्भ में थे तभी से उन्हें अपने पूर्वजन्म आदि का ज्ञान हो गया था। उन्होंने सोचा, मां की योनि से तो सभी जन्म लेते हैं और यह कष्टकर है, अतः मां का पेट फाड़ कर बाहर निकलना चाहिए। वामदेव की मां को इसका आभास हो गया। अतः उन्होंने अपने जीवन को संकट में पड़ा जानकर देवी अदिति से रक्षा की कामना की। तब वामदेव ने इंद्र को अपने समस्त ज्ञान का परिचय देकर योग से श्येन पक्षी का रूप धारण किया तथा अपनी माता के उदर से बिना कष्ट दिए बाहर निकल आए।
ऋषि वामदेव के कुछ आश्चर्यजनक तथ्य
1. वामदेव अपने पिछले जन्म में मनु, ऋषि कक्षीवत (कक्षीवान) और कवि उशना थे।
2. वामदेव ने इस देश को सामगान (अर्थात् संगीत) दिया तथा वे जन्मत्रयी के तत्ववेत्ता माने जाते हैं। भरत मुनि द्वारा रचित भरत नाट्य शास्त्र सामवेद से ही प्रेरित है। हजारों वर्ष पूर्व लिखे गए सामवेद में संगीत और वाद्य यंत्रों की संपूर्ण जानकारी मिलती है।
3. वामदेव ऋग्वेद के चतुर्थ मंडल के सूत्तद्रष्टा थे।
4. एक बार इंद्र ने युद्ध के लिए वामदेव को ललकारा था तब इंद्रदेव परास्त हो गए। वामदेव ने देवताओं से कहा कि मुझे दस दुधारु गाय देनी और मेरे शत्रुओं को परास्त करना होगा तभी में इंद्र को मुक्त करूंगा। इंद्र और सभी देवता इस शर्त से कुतिप हो चले थे। बाद में वामदेव ने इंद्र की स्तुति करके उन्हें शांत कर दिया था।
5. एक ऐसा भी वक्त आया की वामदेव निर्धन हो चले थे तब उनके सभी मित्रों से उनसे मुंह मोड़ लिया था। आश्रम के सभी फलदार पेड़ पौधे सूख गए थे। उनका तपोबल भी क्षीण हो चला था। पत्नी के अतिरिक्त सभी ने वामदेव ऋषि का साथ छोड़ दिया था। खाने के लाले पड़ गए थे। तब इंद्र ने उनकी सहायता करके उन्हें तृप्त किया था।
6. वामदेव शिवजी के भक्त थे और में शरीर पर भस्म धारण करते थे। एक बार एक ब्रह्मराक्षस उन्हें खाने आया और ज्यों ही वामनेव को पकड़ा तो उसके शरीर पर भस्म लग गई। भस्म लगने से उसके पापों का नाश हो गए तथा उसे शिवलोक की प्राप्ति हुई। वामदेव के पूछने पर उस ब्रह्मराक्षस ने बताया कि वह पच्चीस जन्म पूर्व दुर्जन नामक राजा था, अनाचारों के कारण मरने के बाद वह रुधिर कूप में डाल दिया गया। फिर चैबीस बार जन्म लेने के उपरांत वह ब्रह्मराक्षस बना।
-----
अथ् मार्कण्डेय उवाच,,,,
युधिष्ठिर के आग्रह करने पर मार्कण्डेय बताते है कि राजा परीक्षित का मण्डूकराज की कन्या से विवाह होता है और अब शल और दल के चरित्र तथा वामदेव मुनि की महत्ता के बारे में बताया गया है, जिसका उल्लेख महाभारत वनपर्व के मार्कण्डेयसमस्या पर्व के अंतर्गत अध्याय 192 में बताया गया है।
मार्कण्डेय द्वारा राजा शल का चरित्र वर्णन
मार्कण्डेय कहते हैं- राजन! तदनन्तर एक दिन महाराज शल शिकार खेलने के लिये वन को गये। वहाँ उन्होंने एक हिंसक पशु को सामने पाकर रथ के द्वारा ही उस का पीछा किया और सारथि से कहा- शीघ्र मुझे मृग के निकट पहुँचाओं। उनके ऐसा कहने पर सारथि बोला- महाराज! आप इस पशु को पकड़ने का आग्रह न करें। यह आप की पकड़ में नहीं आ सकता। यदि आप के रथ में दोनों वाक्य घोड़े जुते होते, तब आप इसे पकड़ लेते। यह सुनकर राजा ने सूत से पूछा- सारथे! बताओ, वाम्य घोड़े कौन हैं, अन्यथा मैं तुम्हें अभी मार डालूंगा। राजा के ऐसा कहने पर सारथि भय से कांप उठा। उधर घोड़ों का परिचय देने पर उसे वामदेव ऋषि के शाप का भी डर था। अतः उसने राजा से कुछ नहीं कहा। तब राजा ने पुनः तलवार उठाकर कहा- अरे! शीघ्र बता, नही तो तुझे अभी मार डालूंगा। तब उसने राजा के भय से त्रस्त होकर कहा- महाराज! वामदेव मुनि के पास दो घोड़े हैं जिन्हें वाम्य कहते हैं। वे मन के समान वेगशाली हैं। सारथि के ऐसा कहने पर राजा ने उसे आज्ञा दी, चलो वामदेव के आश्रम पर पहुँचकर राजा ने उन महर्षि से कहा- भगवन! मेरे बाणों से घायल हुआ हिंसक पशु भागा जा रहा हैं। आप अपने वाम्य अश्व मुझे देने की कृपा करें।
तब महर्षि ने कहा- मैं तुम्हें वाम्य अश्व दिये देता हूँ। परंतु जब तुम्हारा कार्य सिद्ध हो जाय, तब तुम शीघ्र ही ये दोनो अश्व मुझे ही लौटा देना। राजा ने दोनों अश्व पाकर ऋषि की आज्ञा ले वहाँ से प्रस्थान किया। वामी घोड़ो से जुते हुए रथ के द्वारा हिंसक पशु का पीछा करते हुए वे सारथि से बोले- सूत! ये दोनों अश्वरत्न ब्राह्मणों के पास रहने योग्य नहीं हैं। ऐसा कह कर राजा हिंसक पशु को साथ ले अपनी राजधानी को चल दिये। वहाँ पहुँचकर उन्होंने उन दोनों अश्वों को अन्तःपुर में बांध दिया। उधर वामदेव मुनि मन-ही-मन इस प्रकार चिन्ता करने लगे- वह तरुण राजकुमार मेरे अच्छे घोड़ो को लेकर मौज कर रहा हैं, उन्हें लौटाने का नाम ही नहीं लेता हैं। यह तो बड़े कष्ट की बात है! जब एक मास पूरा हो गया, तब वे अपने शिष्य से बोले- आत्रेय! जाकर राजा से कहो कि यदि काम पूरा हो गया हो तो गुरु जी के दोनों वाम्य अश्व लौटा दीजिये। शिष्य ने जाकर राजा से यही बात दुहरायी। तब राजा ने उसे उत्तर देते हुए कहा- यह सवारी राजाओं के योग्य हैं। ब्राह्मणों को ऐसे रत्न रखने का अधिकार नहीं हैं। भला, ब्राह्मणों को घोड़े लेकर क्या करना हैं? अब आप सकुशल पधारिये। शिष्य ने लौट कर ये सारी बातें अपने गुरू से कहीं। वह अप्रिय वचन सुनकर वामदेव मन-ही-मन क्रोध से जल उठे और स्वयं ही उस राजा के पास जाकर उन्हें घोड़े लौटा देने के लिये कहा। परंतु राजा ने वे घोड़े नहीं दिये।
वामदेव मुनि की महत्ता का वर्णन
ऋषि वामदेव ने कहा- राजन! मेरे वाक्य अश्वों को अब मुझे लौटा दो। निश्चय ही उन घोड़ो द्वारा तुम्हारा असाध्य कार्य पूरा हो गया हैं। कहीं ऐसा न हो कि तुम्हारी असत्य वादिता के कारण राजा वरुण तुम्हें अपने भयंकर पाशों से बांध ले। राजा बोले- वामदेव जी! ये दो अच्छे स्वभाव के सीखे-सिखाये हष्ट-पुष्ट बैल हैं, जो गाड़ी खींच सकते हैं, ये ही ब्राह्मणों के लिये उचित वाहन हो सकते हैं। अतः महर्षें! इन्हीं को गाड़ी में जोत कर आप जहाँ चाहें जायं। आप-जैसे महात्मा का भार तो वेद-मंत्र ही वहन करते हैं। वामदेव ने कहा- राजन! इसमें संदेह नहीं कि हम-जैसे लोगों के लिये वेद के मंत्र ही वाहन का काम देते हैं। परंतु वे परलोक में ही उपलब्ध होते हैं। इस लोक में तो हम-जैसे लोगों के तथा दूसरों के लिये भी ये अश्व ही वाहन होते हैं। राजा ने कहा-ब्रह्मन्! तब चार गधे, अच्छी जाति की खच्चरियां या वायु के समान वेगशाली दूसरे घोड़े आपकी सवारी के लिये प्रस्तुत हो सकते हैं। इन्हीं वाहनों द्वारा आप यात्रा करें। यह वाहन, जिसे आप मांगने आये हैं, क्षत्रिय नरेश के ही योग्य हैं। इसलिये आप यह समझ लें कि ये वाम्य अश्व मेरे ही हैं, आप के नहीं हैं। वामदेव बोले- राजन! तुम ब्राह्मणों के इस धन को हड़प कर जो अपने उपयोग में लाना चाहते हो, यह बड़ा भयंकर कर्म कहा गया हैं। यदि मेरे घोड़े वापस न दोगे तो मेरी आज्ञा पाकर विकराल रूपधारी तथा लौह-शरीर वाले अत्यन्त भयंकर चार बड़े-बड़े राक्षस हाथों में तीखे त्रिशूल लिये तुम्हारे वध की इच्छा से टूट पड़ेंगे और तुम्हारे शरीर के चार टुकड़े करके उठा ले जायंगे।
राजा ने कहा- वामदेव जी! आप ब्राह्मण हैं तो भी मन, वाणी एवं क्रिया द्वारा मुझे मारने को उद्यत हैं, इसका पता हमारे जिन सेवकों को चल गया हैं, वे मेरी आज्ञा पाते ही हाथों में तीखे त्रिशूल तथा तलवार लेकर शिष्यों सहित आपको पहले ही यहाँ मार गिरावेंगे। वामदेव बोले-राजन! तुमने जब ये मेरे दोनों घोड़े लिये थे, उस समय यह प्रतिज्ञा की थी कि मैं इन्हें पुनः लौटा दूंगा। ऐसी दशा में यदि आपने आप को तुम जीवित रखना चाहते हो, तो मेरे दोनों वाम्य संज्ञक घोड़े वापस दे दो। राजा बोले- ब्रह्मन! ब्राह्मणों के लिये शिकार खेलने की विधि नहीं हैं। यद्यपि आप मिथ्यावादी हैं, तो भी मैं आपको दण्ड नहीं दूंगा और आज से आप के सारे आदेशों का पालन करूंगा, जिससे मुझे पुण्यलोक की प्राप्ति हो। वामदेवने कहा- राजन! मन, वाणी अथवा क्रिया द्वारा कोई भी अनुशासन या दण्ड ब्राह्मणों पर लागू नहीं हो सकता। जो इस प्रकार जान कर कष्ट सहनपूर्वक ब्राह्मण की सेवा करता हैं। वह उस ब्राह्मण-सेवारूप कर्म से ही श्रेष्ठ होता और जीवित रहता हैं।
मार्कण्डेय जी कहते हैं- राजन! वामदेव की यह बात पूर्ण होते ही विकराल रूपधारी चार राक्षस वहाँ प्रकट हो गये। उनके हाथ में त्रिशूल थे। जब वे राजा पर चोट करने लगे, तब राजा ने उच्च स्वर से यह बात कही- यदि ये इक्ष्वाकुवंश के लोग तथा मेरे आज्ञा पालक प्रजावर्ग के मनुष्य भी त्याग कर दें, तो भी मैं वामदेव के इन वाम्य संज्ञक घोड़ो को कदापि नहीं दूंगाय क्योंकि इनके-जैसे लोग धर्मात्मा नहीं होते हैंश्। ऐसा कहते ही राजा शल उन राक्षसों से मारे जाकर तुरंत धराशायी हो गये। इक्ष्वाकुवंशी क्षत्रियों को जब यह मालूम हुआ कि राजा मार गिराये गये, तब उन्होंने उनके छोटे भाई दल का राज्याभिषेक कर दिया। तब पुनः उस राज्य में जाकर विप्रवर वाम देव ने राजा दल से यह बात कही- महाराज! ब्राह्मणों की वस्तु उन्हें दे दी जाय, यह बात सभी धर्मों में देखी गयी हैं।
राजा दल के चरित्र का वर्णन
नरेन्द्र! यदि तुम अधर्मसे डरते हो तो मुझे अभी शीघ्रतापूर्वक मेरे वाम्य अश्वों को लौटा दो। वामदेव की यह बात सुनकर राजा ने रोषपूर्वक अपने सारथि से कहा- श्सूत! एक अद्भुत बाण ले आओ, जो विषय में बुझकर रखा गया हो। जिससे घायल होकर यह वामदेव धरती पर लोट जाय। इसे कुत्ते नोच-नोचकर खायं और यह पृथ्वी पर पड़ा-पड़ा पीड़ा से छटपटाता रहेश्। वामदेव ने कहा-नरेन्द्र! मैं जानता हूं, तुम्हारी रानी के गर्भ से श्येनजित नामक एक पुत्र पैदा हुआ हैं, जो तुम्हें बहुत प्रिय है और जिसकी अवस्था दस वर्ष की हो गयी है। तुम मेरी आज्ञा से प्रेरित होकर इन भयंकर बाणों द्वारा अपनी उसी पुत्र का शीघ्र वध करोंगे।
मार्कण्डेय जी कहते हैं- राजन! वामदेवके ऐसा कहते ही उस प्रचण्ड तेजस्वी बाण ने धनुष से छूटकर रनवास के भीतर जा राजकुमार का वध कर डाला। यह समाचार सुनकर दल ने वहाँ पुनः इस प्रकार कहा। राजा ने कहा- इक्ष्वाकुवंशी क्षत्रियो! मैं अभी तुम्हारा प्रिय करता हूँ। आज इस ब्राह्मण को रौंद कर मार डालूंगा। एक दूसरा तेजस्वी बाण ले आओ और आज मेरा पराक्रम देखो। वामदेव जी ने कहा- नरेश्वर! तुम विष के बुझाये हुए इस विकराल बाण को मुझे मारने के लिये धनुष पर चढ़ा रहे हो, परंतु कहे देता हूँ इस बाण को न तो तुम धनुष पर रख सकोगे और न छोड़ ही सकोगेश्। राजा बोले- इक्ष्वाकुवंशी क्षत्रियो! देखो, मैं फंस गया। अब यह बाण नहीं छोड़ सकूंगा। इसलिये वामदेव को नष्ट करने का उत्साह जाता रहा। अतः यह महर्षि दीर्घायु होकर जीवित रहे। वामदेव जी ने कहा-राजन! तुम इस बाण से अपनी रानी का स्पर्श कर लेने पर ब्रह्महत्या के पाप से छूट जाओगे। तब राजा ने ऐसा ही किया। राजपुत्री बोली- वामदेव जी! मैं इन कठोर स्वभाव वाले अपने स्वामी को प्रतिदिन सावधान रहकर मीठे वचन बोलने की सलाह देती रहती हूँ और स्वयं ब्राह्मणों की सेवा का अवसर ढूंढ़ती हूँ। ब्रह्मन! इन सत्कर्मों के कारण मुझे पुण्यलोक की प्राप्ति हो। वामदेव ने कहा- शुभ दृष्टिवाली अनिन्द्य राजकुमारी! तुमने इस राजकुल को ब्राह्मण के कोप से बचा लिया। इस के लिये कोई अनुपम वर मांगो। मैं तुम्हें अवश्य दूंगा। तुम इन स्वजनों के हृदय और विशाल इक्ष्वाकु राज्य पर शासन करो।राजकुमारी बोली- भगवन! में यही चाहती हूँ कि मेरे ये पति आज सब पापों से छुटकारा पा जाएँ। आप ये आशीर्वाद दें कि ये पुत्र और बन्धु-बान्धवों सहित सुख से रहें। विप्रवर! मैंने आप से यही वर माँगा है।
मार्कण्डेय जी कहते हैं- कुरु कुल के प्रमुख वीर युधिष्ठिर! राज पुत्री की यह बात सुनकर वामदेव मुनि ने कहा- ‘ऐसा ही होगा।’ तब राजा दल बड़े प्रसन्न हुए और महर्षि को प्रणाम करके वे दोनों वाम्य अश्व उन्हें लौटा दिये।
Friday, February 24, 2023
Tuesday, November 24, 2020
चित्रकूट को जानो
क्या आप चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के निवासी है और आप बुन्देलखण्ड राज्य का समर्थन करते है तो आपके लिए कुछ प्रश्न है?
@ चित्रकूटधाम परिक्षेत्र 84 कोस में फैला विस्तृत क्षेत्र है।इसका केंद्र बिंदु श्री कामदगिरि है।इसकी सीमाएं पूर्व पश्चिम उत्तर व दक्षिण 66 किलोमीटर प्रत्येक है।
@चित्रकूटधाम परिक्षेत्र की सीमाएं बांदा,फतेहपुर,कोशाम्बी,रीवा,सतना,छतरपुर जिलों में है। इसमे बांदा शहर व सतना शहर पूरे आते है।
@ चित्रकूटधाम परिक्षेत्र में किसी स्थान पर बुंदेली भाषा और पहनावा उपयोग में नही लाया जाता है।
अब सवाल उठता है कि बुन्देलखण्ड क्या है और चित्रकूटधाम से अलग कैसे है.
तो जानिए,,चित्रकूटधाम की धरती अनादि है। परमपिता ब्रह्मा ने यहां पर सृष्टि के निर्माण के लिए यज्ञ किया और ऋषि,देवता,मानव प्रकट किये।
चित्रकूटधाम का सबसे पहला उल्लेख ऋग्वेद में मिलता है।इसमे महाराज कसु को चित्रकूट का पहला भूपति बताया गया है।
🚩अब जानिए बुन्देलखण्ड का जन्म और आंदोलन का हाल
👉देश 15 अगस्त 1947 को एक समझौते के बाद अंग्रेजो ने 99 साल की लीज पर भारतीयों ( कांग्रेस के कुछ नेताओं को सौपा) महात्मा गांधी ने इसे गणतंत्र के रूप में स्थापित करने के लिए सरदार पटेल को लगाया।सरदार पटेल ने देश की लगभग सभी देशी रियासतों का विलय करवाया। नेहरू जी ने जम्मू और कश्मीर को अपने पास रखा,जबकि गोवा की मुक्ति 1971 में हो सकी।
👉 स्वतंत्रता के बाद ही यह निर्णय लिया गया कि देश का विकास छोटे छोटे प्रांत बनाकर किया जा सकता है,,इसलिए डॉक्टर फणिक्कर को इस काम मे लगाया गया।
वैसे 1948 में ही विंध्य प्रदेश की रचना हो चुकी थी। यह राज्य कुल 8 वर्ष तक अस्तित्व में रहा और चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के 4 जिले सतना,रीवा,छतरपुर और पन्ना) के कई भाग इसके अंतर्गत आते थे। 1956 में इसका अस्तित्व समाप्त कर इसे मध्य प्रदेश में जोड़ दिया गया।
👉डॉक्टर फडीककर रिपोर्ट 1951 में आई और भाषाई आधार पर राज्यो का निर्माण किया गया। इस दौरान मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले को राजधानी बनाकर विंध्य प्रदेश बनाकर चरखारी निवासी कामता प्रसाद सक्सेना को मुख्यमंत्री बनाया गया।
👉आखिर क्यों नही आंदोलन सफल
बुन्देखण्ड राज्य निर्माण के लिए बड़ा आंदोलन शुरू करने का श्रेय शंकर लाल महरोत्रा को जाता है। उन्होंने बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा बनाया था। इसके बाद बुन्देलखण्ड एकीकृत पार्टी सहित दर्जनो पार्टियां व संगठन बने।
👉 क्यो सफल नही आंदोलन
दो प्रदेशो के विभिन्न जिलों में जाकर मोर्चा के कुछ नेताओं ने आंदोलन खड़ा करने का काम किया। विंध्य प्रदेश के लोगो ने कभी अपने को बुंदेली नही माना,इसलिए सतना जैसे जिलों में कभी मोर्चा के अस्तित्व नही रहा,ऐसे ही चित्रकूट, बांदा,हमीरपुर को भी बुंदेली नेता अपना भाग बताते रहे,पर यहां पर बुंदेली भाषा चलन में न होने के कारण स्थानीय लोग इस आंदोलन से नही जुड़ सके।
अब आंदोलन का हाल
बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शंकर लाल महरोत्रा अपने जीवन काल मे ही ललितपुर के रहने वाले फ़िल्म स्टार राजा बुंदेला को लेकर आये, बुंदेला ने इसके लिए शिद्दत से प्रयास भी किये। उन्होंने हर उस दरवाजे को खटखटाया जो उनकी राज्य निर्माण में मदद कर सकता था,वह राज्य की आवाज बुलंद करने के लिए चुनाव भी लड़े ,,,लगभग सभी पार्टियों की खाक छानने के बाद बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में काम कर रहे है।
क्रमशः।
संदीप रिछारिया
Sunday, October 25, 2020
Wednesday, September 30, 2020
विकास का लाकडाउन और समाज शिल्पियों का क्रंदन
चित्रकूट का संदर्भ अक्सर आम लोगों के साथ विद्वान भी - "चित्रकूट के घाट में भई संतन की भीर। तुलसीदास चंदन घिसैं तिलक देत रघुवीर॥" देकर सिध्द करने का प्रयास करते है। वास्तव में रामघाट मन्दाकिनी नदी के किनारे है,और मन्दाकिनी को एक दर्जन छोटी नदियां, नाले व प्रपात 80 किमी बहने लायक बनाते है। राजापुर के पास मोहना घाट पर यह नदी सतयुग से लेकर अब तक की संस्कृति व सभ्यता यमुना को सौप देती है। यही यमुना आगे बढ़कर प्रयागराज में खुद को गंगा को समर्पित कर देती है।
अब अगर इस अजब गठजोड़ को कुछ इस अंदाज में देखे कि समय एक बार फिर अपने आपको दोहराता है यानी सतयुग की वो पयस्वनी जिसे परमपिता ब्रह्मा ने श्री हरि विष्णु के पाद प्रक्षालन से प्रकट की,सरयू वो जो श्री राम के नेत्रों से निकली, गोदावरी यहाँ गुप्त रूप में आई तो नर्मदा ने अपने आपको स्वयं मन्दाकिनी को झूरी के रूप में समर्पित कर दिया और सबसे प्रमुख मन्दाकिनी जो महासती अनुसुईया के तपबल के कारण स्वर्ग से आकर खुद यहां पर हमेशा रहने का निश्चय किया। लेकिन
कहीं यह कहानी बनकर न रह जाये,क्योकि पिछले कुछ सालों से चित्रकूट में न केवल पयस्वनी और सरयू को मार दिया गया बल्कि मन्दाकिनी को मारने का काम सरकारी अधिकारियों,धनलोलुप व्यापारियों और धर्म की आड़ लेकर व्यापारी बने संत महंत लगातार मन्दाकिनी को मारने का काम किया जा रहा है। अब धर्मावलम्बियो के साथ पर्यटन और प्रकृति प्रेमियों की चिंता लगातार इस बात को लेकर बढती जा रही है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन तपभूमि चित्रकूट का अस्तित्व जीवनदायिनी नदियों के समाप्त होने की कगार पर पहुँचने के कारण पूर्णतः खतरे में दिखलाई देने लग गया है और यहां का कण-कण अपना अस्तित्व बचाने के लिए किसी दूसरे भगीरथ की राह देखने लग गया है। चित्रकूट की पावन मंदाकिनी जहां विलुप्त होने के कगार पर है वहीं इस गंगा में संगम होने वाली पयस्वनी एवं सरयू नदी का गंदे नाले में तब्दील हो जाना एक बड़ी चिंता का विषय बन गया है। चित्रकूट के सर्वांगीण विकास व प्रकृति संवर्धन के लिये केन्द्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश सरकारों द्वारा तहे दिल से दिये जाने प्रति वर्ष करोड़ों रुपये की अनुदान राशि अब बहुरूपियों और बेइमानों के बीच बंदरबांट होने से चित्रकूट के अस्तित्व और अस्मिता बचाने के नाम पर सवालिया निशान पैदा करा रही है। मंदाकिनी एवं पयस्वनी गंगा की संगमस्थली राघव प्रयागघाट का दृश्य देखकर चित्रकूट आने वाला हर धर्मप्रेमी केवल अपना सिर पकड़कर रोते दिखाई देता है। आज चित्रकूट का कण-कण अपना वजूद खोता जा रहा है और चित्रकूट के विकास के नाम पर काम करने वाले सामाजिक एवं राजनैतिक संस्थानों के साथ शासकीय कार्यालयों में पिछले अनेक वर्षों से बैठे भ्रष्ट अधिकारियों के बीच चित्रकूट का बंटवारा सा दिखने लग गया है। क्योंकि कागजों में तैयार होती चित्रकूट की विकास योजनायें और देश के बड़े सेठो द्वारा यहां के विकास के लिये दिया जाने वाला करोड़ों रुपया का दान अब महज कागजी खानापूर्ति सा महसूस करा रहा है। जिसके चलते यहां मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चित्रकूट में विकास के नाम पर अमर्यादित लूट-खसोट, डकैतों का ताण्डव, नशा तस्करों के विकसित जाल को चित्रकूट की बर्बादी के प्रमुख कारणों में जाना जाने लगा है। वहीं अधिकारियों की मिलीभगत से चित्रकूट की प्राकृतिक हरियाली को नेस्तनाबूद करने में अमादा खदान माफियाओं द्वारा चित्रकूट के कण-कण को इतिहास के पन्नों में बोझिल किये जाने का नापाक सिलसिला कायम किया जा चुका है *चित्रकूट में रम रहे रहिमन अवध नरेश,जा पर विपदा पड़त है सो आवत यहि देश।
रहीमदास द्वारा लिखे इस काव्य में चित्रकूट में विपदा से पीडित होकर आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलने और उसका दुख दूर होने का उल्लेख किया गया है। परन्तु अब शायद ऐसा महसूस नहीं होगा। क़्योंकि इस चित्रकूट का आज रोम-रोम जल रहा है- और कण-कण घायल हो रहा है। चित्रकूट में विपत्ति के बादल मंडरा रहे हैं और इस बगिया के माली अपने ही चमन को उजाड़ने में लगे हैं ऐसे में भला विपत्ति से घिरे चित्रकूट में आने वाले विपत्तिधारियों की विपत्ति कैसे दूर होगी? यह अपने आप में अंकनसवाल बन गया है। क्योंकि सदियों पहले ऋषि अत्रि मुनि की पत्नी सती अनुसुइया के तपोबल से उदगमित होकर अपना 35 किलोमीटर का रमणीक सफर तय करने वाली मंदाकिनी गंगा का वैसे तो यमुना नदी में संगम होने के प्रमाण हैं। परन्तु ऐसा नहीं लगता कि इस पावन गंगा का यह सफर अब आगे भी जारी रहेगा, क्योंकि इस गंगा का दिनों दिन गिरता जलस्तर जहां इसकी विलुप्तता का कारण माना जाने लगा है, वहीं इस गंगा में संगम होने वाली दो प्रमुख नदियों समेत असंख्य जलस्त्रोतों का विलुप्त होकर गंद नालियों में तब्दील होना एक चुनौती भरा प्रश्न आ खड़ा है ? धार्मिक ग्रन्थों के अनुसार चित्रकूट का पौराणिक इतिहास बनाने वाली इस गंगा के पावन तट में स्थापित स्फटिक शिला के बारे में श्रीरामचरित मानस में संत तुलसीदास लिखते हैं कि- एक बार चुनि कुसुम सुहाय, निजि कर भूषण राम बनाये। सीतहिं पहिराये प्रभु सादर, बैठे स्फटिक शिला पर सुन्दर॥ मतलब इस मंदाकिनी गंगा के पावन तट पर भगवान श्रीराम द्वारा अपनी भार्या सीता का फूलों से श्रृंगार करके इस स्थान की शोभा बढ़ाई गयी है। वहीं इसी स्थान पर देवेन्द्र इन्द्र के पुत्र जयन्त द्वारा कौये का भेष बनाकर सीता माता को अपनी चोंच से घायल किये जाने का भी उल्लेख है। जबकि इस गंगा के पावन तट में स्थित राघव प्रयागघाट जिसकी पुण्यता के बारे में आदि कवि महर्षि वाल्मीक द्वारा रामायण में यह उल्लेख किया गया है कि- हनिष्यामि न सन्देहो रावणं लोक कष्टकम। पयस्वनी ब्रहमकुंडाद भविष्यति नदी परा॥15॥सम रूपा महामाया परम निर्वाणदायनी। पुरा मध्ये समुत्पन्ना गायत्री नाम सा सरित्॥ 1 6॥सीतांशात्सा समुत्पन्ना マभविष्यति न संशयः।पयस्वनी देव गंगा गायत्रीति सरिद्रयम्॥17॥तासां सुसंगमं पुण्य तीर्थवृन्द सुसेवितम्।प्रयागं राघवं नाम भविष्यति न संशयः॥18॥सभी धार्मिकबग्रन्थों में उल्लेखित राघवप्रयाग घाट जहां भगवान श्रीराम ने अपने पिता को तर्पण दिया है।महर्षि बाल्मीक के अनुसार इस पुनीत घाट में महाराज दशरथ के स्वर्णवास होने की उनके भ्राता भरत एवं शत्रुघ्र द्वारा जानकारी दिये जाने पर भगवान श्रीराम द्वारा अपने स्वर्गवासी पिता को तर्पण एवं कर्मकाण्ड किये जाने का प्रमाण है। और इस पावन घाट पर कामदगिरि के पूर्वी तट में स्थित ब्रह्म कुंड से पयस्वनी (दूध) गंगा के उदगमित होने के साथ कामदगिरि के उत्तरी तट में स्थित सरयू धारा से सरयू गंगा के प्रवाहित होकर राघव प्रयागघाट में संगम होने के धार्मिक ग्रन्थों में प्रमण झलकाने वाला चित्रकूट का यह ऐतिहासिक स्थल राघव प्रयागघाट वर्तमान परिपेक्ष्य में उत्तर प्रदेश एवं मध्यप्रदेश की सीमा का प्रमुख प्रमाणित केन्द्र भी है। आज इसी घाट के समीप रामघाट में संत तुलसीदास द्वारा चंदन घिसने और भगवान श्रीराम का अपने भाई लखन के साथ चंदन लगाने का प्रमाण पूरी दुनिया में हर आदमी के जुबान पर आने के बाद चित्रकूट के चित्रण का अहसास कराती है। वहीं इस घाट के समीप ब्रह्म पुराण में उल्लेखित यज्ञवेदी घाट, शिव महापुराण में उल्लेखित मत्यगजेन्द्रनाथ घाट के साथ रानी अहिल्याबाई द्वारा बनवाया गया नौमठा घाट और समय-समय पर मंदाकिनी एवं पयस्वनी की इस संगमस्थली से निकलने वाली दुग्धधाराओं की तमाम घटनायें आज भी इस गंगा की पुण्यता को स्पर्श कराती हैं। हर माह यहां लगने वाले अमावस्या,पूर्णामासी के साथ दीपावली, कुम्भ, सोमवती एवं अनेक धार्मिक त्यौहारों में इस गंगा में डुबकी लगाने वाले असंख्य श्रद्घालुओं का सैलाब इस गंगा की पावनता को दूर-दूर तक महिमा मंडित कराता है। परन्तु आज इस गंगा के बिगड़ते जा रहे स्वरूप से यह अहसास होने लग गया है कि अब वह दिन दूर नहीं होगा जब इस गंगा अस्तित्व समाप्त हो जायेगा। क्योंकि इस गंगा के बारे में संत तुलसीदास द्वारा लिखा गया यह भाव-नदी पुनीत पुरान बखानी, अत्रि प्रिया निज तप बल आनी। सुरसरि धार नाम मंदाकिनी, जो सब पातक-कोतक डाकिनी॥ पूर्णतः विपरीत महसूस होने लग जायेगी- क्योंकि धार्मिक ग्रन्थों में पापियों का पाप डाकने वाली इस मंदाकिनी गंगा में अब इतना साहस नहीं रह गया है? कि वह नगर पंचायत व नगर पालिका द्वारा डलवाई जाने वाली ऊपर गंदगी, गंदे नाले, सैप्टिक टैंकों के स्त्रोतों के साथ अपने ही पंडे, पुजारियों, महन्त,मठाधीशों, व्यापारियों-चित्रकूट के सामाजिक, राजनैतिक हस्तियों की गंदगियों को अब अपने आप में स्वीकारें। आज इस पावन गंगा का कण-कण चिप-चिपाते पानी एवं गंदे संक्रामक कीटाणुओं से ओतप्रोत होने के कारण इस कदर दयनीय हो चुका है। कि इस गंगा का चित्रकूट के बाहर गुणगान करने वाले कथित धर्मपुरोहितों द्वारा भी इसमें स्नान करके पुण्य अर्जन करने से कतराया जाया जाने लगा है? जो धर्म भीरूओं के लिये किसी गंभीर चिंता के विषय से कम तो नहीं है। भगवान श्रीराम के बारह वर्षों की साक्षी इस गंगा कोसमय रहते न बचाया गया तो निश्चित ही इस गंगा के साथ चित्रकूट का भी अस्तित्व समाप्त हो जायेगा और रामचरित मानस की यह चौपाई- चित्रकूट जहां सब दिन बसत, प्रभु सियलखन समेत। एक पहेली बन जायेगी। क्योंकि इस गंगा के विलुप्त होने के बाद न यहां रामघाट होगा- और न ही यहां राघव प्रयागघाट ? अतः सरकार के साथ धर्म क्षेत्रों में तरह-तरह के तरीकों से शंखनाद करके अपना यशवर्धन करने वाले कथित समाज सेवियों को चाहिये कि इस विश्र्व प्रसिद्घ धार्मिक नगरी को बचाने के लिये एकनिश्चित मार्गदर्शिका तैयार कर उसके अनुरूप यहां का विकास कार्य करायें। साथ ही यहां के विकास के नाम पर काम करने वाले संस्थानों को उचित दिशा निर्देश दें ताकि चित्रकूट के प्राकृतिक और धार्मिक सौन्दर्य एवं धरोहरों के संवर्धन एवं संरक्षण के हित में कार्य कराया जा सके। क्योंकि एक तरफ जहां आज चित्रकूट के सुदूर अंचलों में सदियों से अपनी रमणीकता और धार्मिकता को संजोये अनेक स्थलों का भी समुचित विकास अवरूद्घ है। वहीं आज धार्मिकग्रन्थों में उल्लेखित मोरजध्वज आश्रम, मड़फा आश्रम, देवांगना, कोटितीर्थ, सरभंग आश्रम, सुतिक्षण आश्रम, चन्द्रलोक आश्रम, रामसैया जैसे अनेक ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थल अनेक समस्याओं के चलते चित्रकूट आने वाले करोड़ों धार्मिक एवं पर्यटनीय यात्रियों से दूर है। जिसके लिये आज भगवान श्रीराम द्वारा बनवाये गये त्रेतायुग में पत्थरों के रामसेतु को बचाने के लिये एक तरफ एकजुट होकर श्रीराम के प्रति अपना प्रेम और कर्तव्य दर्शाने का अभिनय करने वाले धर्म भीरुओं के जेहन में श्रीराम की आस्था का प्रतीक उनका अपना चित्रकूट को चारों तरफ से टूटने के बावजूद कुम्भकरणी निंद्रा में सोना उनकी वास्तविक आस्था पर चिंतन का विषय महसूस कराता है। भगवान श्रीराम की इस प्रियस्थली चित्रकूट जहां उन्हें भ्राता लखन और उनकी पत्नी सीता की असंख्य लीलायें कण-कण में चित्रित हैं और ऐसे चित्रणों को अपने आंचल में समेटे यह चित्रकूट आज कथित इंसानों की चंद मेहरबानियों के लिये मोहताज सा होना निश्चित ही देशवासियों के लिये किसी गौरव का विषय नहीं है। सीमा विवाद- सम्मान विवाद जैसी अनेक संक्रञमक बीमारियों से ओतप्रोत सृष्टिकाल का यह चित्रकूट आज त्रेता के रामसेतु की तुलना में भी पीछे हो गया है। परन्तु चित्रकूट की जनमानस आज भी इस अपेक्षा में काल्पनिक है कि भगवान श्रीराम के भक्तों द्वारा अपने भगवान की अस्तित्व स्थली चित्रकूट को बचाने की दिशा में कभी न कभी कोई न कोई पहल अवश्य की जायेगी। और संत तुलसीदास का चित्रकूट के प्रति यह भाव सदियों तक अमर रहे- चित्रकूट गिरि करहु निवासू तहं तुम्हार सब भातिं सुभाषू। चित्रकूट चिंता हरण आये सुख के चैन, पाप कटत युग चार के देख कामता नैन।
मेरा आशय समाज के उन ठेकेदारो से है जो धर्म की दुकानें पर मंदाकिनी को मां का दर्जा देकर सुबह शाम आरती और भजन पूजन करते हैं, पर अभी भी अपने मठ और मंदिरों का सीवर उसी में डालते हैं। अब तो आपके द्वारा जिताए गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत का मिशन छेड दिया तो जागिए हमारे धर्म के गौरव और मंदाकिनी को साफ रखने और जिंदा रखने में अपने आपको आगे लाकर गुरुतर भार को उठाने का संकल्प लीजिए।
Saturday, September 19, 2020
श्री राम को रोता देख चित्रकूट आई थी मा सरयू
*🚩श्री कामदगिरि का महाभिषेक*
*🚩महंत राजकुमारदास जी महाराज का पुरुषोत्तम मासीय अनुष्ठान*
*📍जानिए सरयूधारा के वह रहस्य जिनसे आप शायद ही परिचित हो*🚩
https://youtu.be/UeDftbCULG8
*💧चित्रकूट धाम के रहस्यों को जानने के लिए देखते रहिए इनक्रेडिबल चित्रकूट धाम*
चित्रकूट में दर्शन का महासंगम, विश्व शांति की दिशा में उभरा नया चिंतन
चित्रकूट: जब मंदाकिनी के तट पर विचारों की धारा बहती है, तब चित्रकूट केवल एक तीर्थ नहीं रहता—वह विश्व के बौद्धिक मंथन का केंद्र बन जाता है। त...
-
धनवंतरी महायज्ञ _डीएम ने परिवार सहित डाली आहुतियां _अमेरिका,कोलकाता के साथ बुंदेलखंड और स्थानीय चिकित्सकों ने डाली आहुतियां _ स्थानीय के सा...
-
_शहर के एक रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया कार्यक्रम चित्रकूट। धर्मनगरी में 9 दिनों तक मां दुर्गा की आराधना का क्रम लगातार जारी रहा।इस दौरान ...
-
. संगठन को मजबूत बनाने का दिलाया भरोसा . 31 अगस्त को संत सम्मेलन की जोरदार तैयारियां में जुटे संदीप रिछारिया राष्ट्रव्यापी संगठन नरेन्द्र मो...






