Monday, February 10, 2020

वेलेंटाइन विशेष- चित्रकूट: काम नहीं राम की भूमि

श्रीराम ने चित्रकूट में की थी मां जानकी की पूजा
अपने हाथों से पुष्पों के आभूषण बनाकर किया था श्रंगार व पूजन  

रां ब्रहमनाद का वह स्वर जो सृष्टि के आरंभ से भूमंडल में गुंजायमान है। इस शब्द से निकलकर जब वह म से जुड़ा तो राम हो गया। अवध के राजकुमार राम के रूप में जब वह चित्रकूट आए तो वनवासी की तरह। मां केकैई से मिली सीख की वनवास में वनवासी के साथ रहना। प्रियतमा के साथ रहकर भी प्रेम रस में न डूबना, राम ने साकार कर दिखाया। दाम्पत्य जीवन का सर्वाधिक समय चित्रकूट में बिताने के दौरान राम ने यह दिखाया कि कैसे वह अपनी पत्नी के साथ सुमधुर क्षणों का स्वर्गीय आनंद ले सकते हैं।

विदेशी संस्कृति से ओतप्रोत युवा पीढ़ी के दिमाग में गंदगी भरने के लिए कुत्सित प्रयास लगातार जारी हैं। वेलेंटाइन डे वास्तव में हमारी संस्कृति को बर्बाद करने का मैकाले जैसा प्रयास है। वेलेंटाइन को संत बताकर प्रपोज डे, हग डे, रोज डे जैसे दिन बनाकर युवाओं के दिमाग में महिला व पुरूष शरीर के प्रति गंदगी भरने की गंदी मानसिकता है। जिन देशों में पिता, पुत्र, पत्नी, पुत्री व रिश्तेदारों के पास अपनों से मिलने का समय नहीं है। एक ही घर में अजनबियों की तरह रहते हैं। एक जीवन काल में दर्जनों विवाह करते हैं। यह उन्हीं के लिए उचित है। हम अपने आराध्य को जानें समझें और उसी हिसाब से आचरण करें। हमारे आराध्य श्रीराम व मां जानकी हैं। आइये जानते हैं कि उनके प्रेम का स्वरूप क्या था। 



आदि कवि महिर्षि वाल्मीकि, संत शिरोमणि तुलसीदासजी महराज या फिर सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला‘ सभी की लेखनी इस विशेष तथ्य और घटनाक्रम पर खूब चली, इतनी चली कि सभी ने भाव विहवल होकर उन विशेष क्षणों को न केवल जीवांत किया बल्कि यह भी सिद्व कर दिया कि प्रेम एक प्रक्रिया है, जो शास्वत है और उसमें काम को कोई स्थान नहीं। यह तो हर जीवधारी के अंदर बहती है। इस प्रक्रिया को अगर कायदे से रूपांतरित कर दिया जाए तो वह रावण जैसे राक्षसराज को मारने के लिए बड़े शस्त्र के रूप में भी काम आ सकती है।
महिर्षि वाल्मीकि ने अपने भाव व्यक्त किए ,,,
 मनः शिलाया स्तिलको गण्ड पाश्र्वे निवेशितः।
त्वया प्रणष्टे तिलके तं किलस्मर्तुं मर्हसि। (वा0रा0 5/40)


कविवर सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला‘ के शब्दों में कहें तो

‘‘ मातः दशभुजा विश्व ज्योति हूं मैं, आश्रित

हो विद्व शक्ति से है खल महिषासुर मर्दित

जन रंजन चरण तल, धन्य सिंह गर्जित

यह, यह मेरा प्रतीक मातः समझा इंगित

मैं, सिंह इसी भाव से करूंगा अभिनंदित‘‘

(अनामिका)

इस दृश्य को जब महाकवि तुलसीदास जी महराज ने अपने भावों से उकेरा तो पूरी भावनाएं साफ हो गईं,,
फटिक शिला मृदु विशाल, संकुल सुरतरू तमाल
 ललित लता जाल, हरित छवि वितान की
मंदाकिनी तटिनि तीर मंजुल मृग विहंग भीर
धीर मुनि गिरा गंभीर सामगान की। 
मधुकर पिक वरहिं मुखर सुन्दर गिरि निरझर झर
जल कन धन छाॅह छन प्रभा न भान की 
 सबरितु रितुपति प्रभाउ संतत बहै त्रिविध बाउ
 जनु बिहार वाटिका नृप पंचवान की।
विरचित तहं परनशाल, अति विचित्र लखनलाल
 निवसत जॅह नित कृपाल राम जानकी
निजकर राजीव नयन पल्लव दल रचित शयन
प्यास परस्पर पीयूष प्रेम पान की।
सिय अंगलिखै धातु राग सुमननि भूषण विभाग
तिलक करनि क्यों कहउं कला निधान की 
माधुरी विलास हास गावत जस तुलसिदास
बसति हृदय जोरी प्रिय परन प्रान की। 
( गीतावलि) 
महाकवि ने इस अतभुद प्रेमरस का वर्णन मानस में किया तो आनंद की रसवर्षा का कोई ओर- छोर न रहा
‘ एक बार चुनि कुसुम सुहाए, मधुकर भूषण राम बनाए।
सीतहिं पहिराए प्रभु सादर,बैठे फटकि शिला पर संुदर।।

लगभग तीनों महान कवियों ने अपनी भावना को व्यक्त करने के लिए एक ही स्थान व कथानक चुना। यह बात और है कि तीनों के कहने का ढंग अलग-अलग है। लेकिन इसका यर्थाथ तो यही निकलता है कि शेषावतार लक्ष्मण जी की अनुपस्थिति में प्रभु श्रीराम ने श्रंगारवन से अपने हाथों से फूल चुनकर उनके आभूषण बनाएं और फिर का माताजी का श्रंगार कर पूजन किया। पैरों में महावर, अक्षत व कुंकुम से तिलक लगाने के साथ ही सिंदूर भी मांग में भरा। तुलसीदास जी ने अपने दोहों में सादर शब्द का उपयोग बहुत ही सोच समझकर किया है। वह यह बताना चाहते हैं कि चित्रकूट विश्व की आध्यात्मिक राजधानी क्यों है! इसलिए कि यहां पर श्रीराम ने मां जानकी का श्रंगार व पूजन किया तो दूसरी ओर श्रुति कहती है कि यत्रु नारयंते पूजिते, रमंते तत्र देवता और चित्रकूट की भूमि पर बाकी देवताओं की बात छोड़िए स्वयं त्रिदेवों को भी एक नहीं कई बार अवतरित होना पड़ा। अगर हम श्री हरि विष्णु के अवतारों की बात करें तो न केवल श्री राम, परशुराम, हंस भगवान ने इस धरती पर विचरण किया बल्कि श्रीकृष्ण की उत्पत्ति का सीधा कारण भी इसी भूमि पर मौजूद है। 

वैसे चित्रकूट आदि शक्ति मां जगद्जननी का भी प्राचीन स्थल है। तांत्रिक लक्ष्मी कचव में तो साफ तौर पर लिखा है ‘ सुखदा मोक्षदा देवी चित्रकूट निवासिनी। भयं हरते सदा पाषाद् भवबंधाद् विमोचयेत्। 

मोक्षदा स्त्रोत पढ़ने पर ज्ञात होता है कि चित्रकूट प्रेम की भूमि है। शांति की भूमि है, यहां की भूमि काम से राम की ओर ले जाती है। मोक्षदा देवी की आराधना का पहला मंत्र प्राणी मात्र से प्रेम करना है। 


--------------
 



Saturday, February 8, 2020

काउनोमिक्सः मंदाकिनी को जीवन देने की कोशिश

गोमूत्र, गोबर व जड़़ी बूटियों से बदल रही है त्रिवेणी की सूरत
एक महीने में फर्क दिखाने का कंपनी का है दावा,
 20 दिन में ही दिख रहा है काफी फर्क 
गोयनका घाट से भरत घाट तक 500 मीटर नदी का चल रहा है उपचार 

संदीप रिछारिया 

 मृत्युशैया पर मंदाकिनी, जैसे ही लोगों को लगा कि वास्तव में मां मंदाकिनी कोमा में पहुंच चुकी है। नदी का पारिस्थितिकी तंत्र बिगड़ चुका है। नदी में पानी की मात्रा कम और गंदगी की मात्रा ज्यादा है। लाखों मछलियां व अन्य जीव लगातार मरते जा रहे हैं। लोग जागे काफी हो हल्ला हुआ। कुछ लोगों ने फावड़े चलाए, पोक लैंड से सफाई हुई, पर नजीता वही ढाक के तीन पात। मंदाकिनी की गंदगी लगातार बढ़ती रही। डा0 जीडी अग्रवाल, डा0 घनश्याम गुप्ता जैसे लोग रोते कलपते रहे, गाय़़त्री परिवार के स्थानीय प्रमुख डा0 रामनारायण त्रिपाठी लगातार अपनी टोली के साथ सफाई के काम में लगे रहे, पर निष्कर्ष कुछ भी न निकला।
लगातार 20 सालों के संघर्ष को अब रास्ता मिलता दिखाई दे रहा है। यमुना की सहायक नदी के तहत चयनित मंदाकिनी को वास्तविकता में बचाने का काम विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने किया है। नगर पंचायत अध्यक्ष व विधायक बनने के पहले नीलांशु ने डिजायर ग्रुप की स्थापना कर मंदाकिनी को पुर्नजीवन देने के लिए काफी संघर्ष किया। इस वर्ष के प्रारंभ में जैसे ही उन्हें मालूम चला कि दिल्ली की एक कंपनी वैदिक तरीके से जलाशयों व नदियों का आयुर्वेदिक दवाओं के सहारे उपचार कर साफ करने का काम करती है तो उन्होंने कंपनी के प्रतिनिधि प्रदीप द्विवेदी को बुलवाया। तय किया गया कि नदी का 500 मीटर का क्षेत्र कंपनी को दिया जाएगा। वह उस एरिया में अपना उपचार करेंगे, अगर उनका उपचार कारगर रहा तो आगे फिर उनसे बाकी की नदी साफ कराई जाएगी। कंपनी के प्रतिनिधि ने अपने उच्चाधिकारियों के साथ मिलकर नदी को साफ करने का काम 16 जनवरी से गोयनका घाट से लेकर भरतघाट के बीच शुरू किया। गोबर, गो मूत्र व अन्य आयुर्वेदिक दवाओं को पानी में मिलाकर कई स्थानों पर इसे डाला गया। धीरे-धीरे नदी की सूरत बदल रही है। जहां पहले पहली सीढ़ी के नीचे ही गंदगी का अंबार दिखाई देता था। अब रामघाट में नदी की 7 सीढ़ियों के नीचे साफ पानी दिखाई देता है।
प्रदीप द्विवेदी ने बताया कि यह पूरी तरह आयुर्वेदिक है। वास्तव में यह छिति, जल पावक व गगन, समीरा यानि पांच तत्वों पर आधारित जल उपचार प्रक्रिया है। इससे जल का पारिस्थिति तंत्र सही हो जाता है। नदी के नीचे मिटृटी से गाद साफ होती है। जिससे अपने आप मछलियां व अन्य जीव जंतु पैदा हो जाते हैं। अगर इस उपचार को पूरी नदी पर किया जाए तो लगभग एक साल में पूरी नदी को बिलकुल साफ यानि जैसा इस नदी का नाम है पयस्वनी तो दूध के समान धारा बनाया जा सकता है।उन्होंने कहा कि दूसरे पुल के बाद यह नदी उप्र के क्षेत्र में आती है। फिलहाल अभी पुल तक इस उपचार का असर दिखाई देगा। भविष्य में अगर उपचार के लिए आगे आदेश मिलेगा तो किया जाएगा।

Thursday, February 6, 2020

डाक्टर मोदी ने बताया डंडे से पिटने का इलाज है सूर्य नमस्कार

संसद लाइव,,, 


संदीप रिछारिया

 तमाम यूनीवर्सिटीज से डीलिट की उपाधि प्राप्त कर चुके प्रधानमंत्री डाक्टर नरेंद्र मोदी ने गुरूवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए डंडे से पीटे जाने का इलाज सूर्य नमस्कार को नई दवाई के रूप में देश के सामने प्रस्तुत कर दिया। उनके इस कथन पर कुछ देर तक तो राजग के सांसद भी सन्न रह गए, पर मोदी तो मोदी हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 20 साल से जैसे वह गाली सुनते सुनते गाली पू्रफ हो गए हैं, वैसे ही अब वह अपने आपको डंडा प्रूफ बना लेंगे।


मामला कुछ इस प्रकार है, सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को एक जनसभा में कहा था कि बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ नही बोलते हैंै। उनका न बोलना युवाओं को अखर रहा है, यही हालत रही तो 6 महीने में युवा उन्हें डंडों से पीटने लगेंगे। उनके इस विवादास्पद बयान के बाद किसी अन्य भाजपा नेता का बयान तो सामने नहीं आया। आज संसद में मोदीजी ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि उन्होेंने 6 महीने की समय सीमा बताकर तैयारी का वक्त दे दिया है।

 6 महीने में वह अपने सूर्य नमस्कार की संख्या को बढ़ाकर पीठ को और मजबूत कर लेंगे। उनकी पीठ भी मजबूत हो सके। हालांकि उन्होंने इस दौरान भूकंप आने का भी जिक्र किया कि देश ने भूकंप को भी लाने वालों को देखा और उसकी सच्चाई देखी। उनके इस बयान के बाद ससंद से निकलने के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने राहुल गांधी पर हमलावर होते हुए कहा कि देश उनके बाप का नही है, यह आम लोगों का है। उनको जनता से अभी कम सबक सिखाया है, जो और कुछ देखना बाकी है।




 वैसे इसके पूर्व संसद में प्रधानमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस के अधीर रंजन चैधरी के बार -बार खड़े होकर बोलने पर कहा कि अब उनका सीआर सही हो गया है। जिस पर बहुत देर तक ठहाके लगते रहे।

चकनाचूर हो रहे हैं सेक्यूलरों के बनाए फाल्स नैरेटिव

 - 

श्रीकृष्‍ण जन्‍मभूमि व बाबा विश्‍वनाथ जी के साथ 5000 मंदिरों को खाली कराने की तैयारी
- 2020 की चैत्र नवमी होगी खास, श्री रामजन्‍म भूमि मंदिर रामलला के भव्‍यतम मंदिर की तैयारी 

संदीप रिछारिया 

नौमी  तिथि मधुमास पुनीता, चैत्र रामनवमी यानि प्रभु श्री राम के अवतरण का दिन। अब 2020 की नवमी तिथि वास्तव में खास बनाने की तैयारी भाजपा सरकार कर रही है। दूरदृष्टि, पक्का इरादा और कर्मठता के साथ मेहनत भाजपा की यही पुरानी पूंजी रही है। राम मंदिर आंदोलन के समय नारा दिया गया था, रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे तो विरोधियों यानि सेक्यूलर जमात के चिंटुओं ने इसमें जोड़ा कि तारीख नहीं बताएंगे। अटलजी की सरकार के साथ मोदीजी पार्ट वन में भी इस नारे को लेकर सेक्यूलर खूब हल्ला मचाते रहे। भाजपा के शीर्षस्थ नेता कहते रहे अदालत का फैसला सर्वोपरि है। यूपी में बसपा शासन काल में हाईकोर्ट ने फैसला दिया कि जमीन के तीन बराबर हिस्से कर दिए जाएं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने मामले को आइनेे की तरह साफ कर दिया। विद्वान अधिवक्ता के पराशरन के तर्कों के सामने जहरयाव जिलानी सहित अन्य सेक्यूलर वकील पानी मांग गए। उनके तथ्य, साक्ष्य और तर्कों के सामने किसी की नहीं चली। अंततः फैसला सबके आया। हां, इस दौरान कोर्ट ने सुलह समझौता का भी रास्ता निकाला। कभी बाबा रामदेव, तो कभी श्रीश्री रविशंकर जैसे तमाम नाम अपने आपको हिंदू समाज में स्थापित करने का प्रयास करते रहे। इस दौरान तमाम जगद्गुरू भी अपने आपको संघ व विहिप का खास बताकर रेवडियां लूटने में आगे लगे रहे। लेकिन जब रेवडियां बटने की बारी आई तो वह मुंह टापते दिखाई दिए। अयोध्या में चल रहा संतों का विरोध जायज है। इसमें कुछ संतों को शामिल रकने व अयोध्या के प्रमुख संतों की भागीदारी की जगह विहिप के लोगों को अधिक मात्रा में लेने से नाराजगी है।
अब वैसे यह न्यू इंडिया, विजनरी इंडिया है। ये मोदी का बनाया नया इंडिया है। जिस इंडिया में वर्ष 2014 के पहले राम का नाम लेना पाप समझा जाता था, भाजपा का समर्थक पापी माना जाता था। हिंदू आतंकवाद की नई परिभाषाएं गढ़ी जाती रहीं, और तो और औरंगजेब इनके लिए देवता और राम काल्पनिक चरित्र होते थे। मंदिरों से टैक्स व मस्जिदों के इमा के पेंशन दी जाती रही। केवल कांग्रेस ही नहीं बल्कि समाजवादी पार्टी, बसपा और अन्य गिरोहबंद राजनैतिक पार्टियों व उनके पालित मीडिया के चिंटुओं ने राष्ट्रवाद के जनक के तौर पर गांधी व नेहरू परिवार को पोषित करने के लिए तमाम कहानियां बनाई। वो तो भला हो शिवसेना के सुप्रीम बाल ठाकरे व हिंदूवादी नेता सुब्रमणियम स्वामी का, जिन्होंने हिंदुत्व, हिंदू व हिंदुस्तान की सही अवधारणा सामने लाए। वैसे बाल ठाकरे ने भय बिनु होय न प्रीत वाली कहावत को सिद्व किया। एनआरसी को लेकर मुसलमानों की चिंता को नजर अंदाज किया जाना उचित नही है, अच्छा होगा इसका निर्णय लेने का अधिकार सुब्रमणियम स्वामी व के पाराशरन को सौंप दे। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के बाद श्री कृष्ण जन्म भूमि, बाबा विश्वनाथ के साथ पांच हजार मंदिरों को मुसलमानों के कब्जे से मुक्त कराने की लड़ाई वह कर रहे हैं।
फिलहाल अब इस बात को लेकर हिंदू जनमानस में इस बात की खुशी दिखाई देती है कि जो नैरेटिव गलत तथ्यों के सहारे आम लोगों के अंदर सेट करने का काम कांग्रेस व उसके पालित तथाकथित साहित्यकारों, इतिहासकारों,कवियों व पत्रकारों ने किया, अ बवह टूटता नजर आ रहा है। जल्द ही
आने वाले समय में आगे के और भी नैरेटिव टूटते रहेंगे।


Wednesday, February 5, 2020

राम मंदिर का रास्ता साफ हुआ, ट्रस्ट बनाकर निर्माण की योजना सौंपने की तैयारी में सरकार

 शंकराचार्यों को मिली जगह, रामानंदाचार्यों से किनारा
 अखाड़ों के महंत व केंद्र व राज्य सरकार के प्रतिनिधि भी होंगे ट्रस्ट के कर्ताधर्ता  

संदीप रिछारिया 

सौगंध राम की खाते हैं, मंदिर वहीं बनाएंगे और अब इस नारे के पूरा होने का समय नजदीक भी आ गया है। तमाम संतों की राय सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने भी राम मंदिर निर्माण की शुरूआत के लिए रामनवती की तिथि तय करने का मंसूबा बना लिया है।
केंद्र सरकार ने अदालत द्वारा दी गई तारीख के चार दिन पहले बुधवार को ही राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट का गठन कर दिया। सुप्रीम को कोर्ट ने 9 नवंबर को अपने आदेश में तीन महीने में ट्रस्ट बनाने का आदेश दिया था। अब यही ट्रस्ट राम का निर्माण करेगा। ट्रस्ट का पंजीकरण दिल्ली में होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले किए गए। सरकार ने राम मंदिर निर्माण के लिए अहम फैसले के बड़ी योजना बनाई है। सरकार ने राम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट गठन का प्रस्ताव किया है। यह ट्रस्ट अयोध्या में राम जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण के लिए उत्तरदायी होगा। कहा कि पांच एकड़ जमीन सुन्नी वक्फ बोर्ड को देने के लिए उप्र सरकार ने अनुरोध किया है, जिसे प्रदेश सरकार ने मान लिया है।
67 एकड जमीन में बनेंगा भव्य राम मंदिर 
एक्ट के तहत अधिग्रहित की गई 67 एकड भूमि पर राम मंदिर का निर्माण होगा। इसकी कार्ययोजना पूरी तरह से बना ली गई है। योगी कैबिनेट पांच एकड़ जमीन के आवंटन का पत्र भी बोर्ड को देगी। संभावना जताई जा रही हेै कि अयोध्या के पास लखनउ हाइवे पर रौनाही के धन्नीपुर में चिहिंन्त 5 एकड भूमि वक्फ बोर्ड को दी जाए।
चार शंकराचार्य ट्रस्ट में शामिल, निर्माेही अखाड़े को भी मिला सम्मान 
उच्च पदस्त सूत्रों के मुताबिक आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित चारो पीठों के शंकराचार्यों को ट्रस्ट में स्थान दिया गया है। इसके साथ ही अयोध्या के महंत नृत्य गोपाल दास, दिगंबर अनी अखाड़े के महंत सुरेश दास, निर्माेही अखाड़े के महंत दीनेंद्र दास, गोरक्षपीठ गोरखपुर के प्रतिनिधि, कर्नाटक के उडूपी पेजावर पीठ के प्रतिनिधि, विहिप से ओम प्रकाश सिंहल, उपाध्यक्ष चंपक राय, विहिप के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष व अयोध्या आंदोलन के जनक स्व0 अशोक सिंहल के भतीजे सलिल डालमिया, दिवंगत विष्णु हरि डालमिया के परिवार से पुनीत डालमिया, एक दलित प्रतिनिधि व एक महिला प्रतिनिधि शामिल होंगी। केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी, प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के रूप में अयोध्या के डीएम को शामिल किया जा सकता है।


Tuesday, February 4, 2020

डिफेंस एस्पोः भविष्य का बुंदेलखंड

डिफेंस काॅरीडोर के लिए चयनित हैं झांसी व चित्रकूट 


 संदीप रिछारिया 


 बडे़ लडईया महुबे वाले इनसे हार गई तलवार। देश में जब बुंदेलखंड की बात आती है तो यहां के शौर्य की चर्चा जरूर होती है! दो नाम अपने आप जुबा पर आ जाते हैं एक महोबा व दूसरा झांसी। रानी लक्ष्मी बाई और आल्हा उदल की धरती। लेकिन एक सबसे प्रमुख बात तब छिपती दिखाई देती है कि आखिर भाजपा के थिंक टैंक ने रक्षा उपकरणों के निर्माण के लिए झांसी के साथ चित्रकूट को क्यों चुना। चित्रकूट में रक्षा उपकरणों के निर्माण के बारे में विचार करने के लिए हमें अपने टाइम स्केल को पीछे ले जाना होगा। टाइम स्केल सेट करना होगा श्री राम के जमाने में। राजकुमार राम चित्रकूट आते हैं अपनी भार्या सीता व भाई लक्ष्मण के साथ। वह यहां पर तत्कालीन ऋषियों से मिलते हैं। ज्ञान और भक्ति की बातें करते हैं, उनका आर्शीवाद लेते हैं। तभी एक घटना महिर्षि सरभंग व सुतीक्षण आश्रम के पास ऐसी घटती है। सरभंग ऋषि के आश्रम से सुतीक्षण ऋषि के आश्रम जाते समय उन्होंने एक अस्थियों का पर्वत दिखाई देता है। साथ में चलने वाले ऋषि कुमार उन्हें बताते हैं कि यह पर्वत संतों व ऋषियों की अस्थियों का है। राक्षस उन्हें मारकर खा जाते हैं और उनकी अस्थियों का ढेर लगाकर उसे पर्वत के रूप में एकत्र कर दिया है। दंडकारण्य की इस सीमा पर ऋषियों व तप करने वालों को यज्ञ आदि की अनुमति नही है। वह यह सुनते ही रघुकुल नंदन अपनी भुजा उठाकर प्रण लेते हैं कि ‘ निशिचर हीन करौं महि‘। श्री राम चरित मानस में वर्णित है कि श्री राम ने सिद्वा पहाड़ पर ऋषि व संतों की अस्थियों के ढेर देखकर प्रण किया वह धरती से राक्षसों की संतति का विनाश कर देंगे। उस समय सीता जी व लक्ष्मण जी उनके साथ थे। अब सवाल उठता है कि कि आखिर इस स्टोरी के पीछे चित्रकूट में स्थापित होने जा रहे रक्षा आयुध उपकरणों की फैक्ट्रियों से क्या संबंध है। संबंध तो है ही और पूरा है। चित्रकूट परिक्षेत्र भले ही तप और वैराग्य से भरा रहा हो। हजारों संत यहां पर आदि काल से तपस्या में रत रहे हों, लेकिन वास्तविकता यह है कि वे संत कोई मामूली नही थे। जहां उनके तप में धर्म और आध्यात्म अपनी पराकाष्ठा तक पहुंचा। वाल्मीकि जी आदि कवि थे तो सुतीक्षण, सरभंग, अगस्त, गौतम, सहित दर्जनों ऐसे ऋषि थे, जिनके पास अग्नेयास्त्र व प्रक्षेपास्त्र का भंडार था। राम को सुदर्शन चक्र व अपना धनुष भी इसी परिक्षेत्र में प्राप्त हुआ। अग्निबाण,खरबाण सहित अन्य आयुध और रक्षा करने के अन्य उपकरण यहां पर प्राप्त हुए। माता सीता को मां अनुसूइया ने अक्षय पात्र के साथ ही कभी मलीन न होने वाले वस्त्र भविष्य की योजना के अनुसार ही प्रदान किए थे। इतना ही नहीं राम जी को महिर्षि अत्रि के पुत्र आत्रेय ने आयुर्वेद का ज्ञान भी प्राप्त कराया था। उनकी चिकित्सा से बेसुध हुई सेना उठकर खडी हो जाती थी। मंगलवार से लखनउ में हो रहे डिफेंस एक्पो में विश्व भर से रक्षा उपकरण बनाने वाले कंपनियों में कितनी कंपनियां चित्रकूट में अपना कारखाना लगाने का काम करेंगी, यह तो भविष्य की बात है, पर भाजपा सरकार ने 3000 हेक्टेयर भूमि की व्यवस्था तो उनके लिए कर ही दी है। वैसे गैर सरकारी रिपोर्ट में मुताबिक पूर्व में 36 कंपनियों ने चित्रकूट में अपनी फैक्ट्री लगाने के लिए सहमति जताई थी। फ्रांस, कनाड़ा, बिट्रेन व अमेरिका, जापान जैसे देशों की कंपनियों के यहां पर आने की बात सामने आ रही थी, अब देखना यह होगा कि पांच दिनों के इस आयुध मेले का फल चित्रकूट या बुंदेलखंड को क्या मिलता है। पौराणिक आख्यान वाल्मीकि रामायण में महिर्षि अगस्त द्वारा श्री राम को शस्त्र यौंपने का वर्णन हुछ इस प्रकार मिलता है। इसमें प्रमुख रूप से भगवान विष्णु का धनुष सौंपने की बात कही जाती है। इदं दिव्यं महच्चापं हेम वजं विभूषितम।् वैष्णवं पुरूष व्याघ्र निर्मितं विश्वकर्मणा ।। अनेन धनुषा राम हत्या संख्ये महासुरान। तद्वनुस्तौ च तूर्णा च शरं खडं च मानद्।। (वारा 3ः12ः32ः35ः36) अर्थातः- पुरूष सिंह। यह विश्वकर्मा द्वारा निर्मित स्वर्णाकिंत हीरों से सुसज्जित विशालतम भगवान विष्णु का दिव्य धनुष है। इस धनुष के द्वारा संग्राम मेें भयावह असुरों का संहार कर देवताओं की लक्ष्मी लौटा लाओ। मानद! तुम इस धनुष इन दो तूणीरों को बाण व तलवार से विजय के लिए स्वीकार करो। श्री राम को महिर्षि अगस्त द्वारा शारंग धनुष सौंपने के कारण पन्ना जिले में इस गांव का नाम सारंग पड़ गया। वैसे मिथला में भी जिस स्थान पर भगवान राम ने अजगव का खंडन किया था, उस जिले का नाम ही धनुषा है। वैसे वाल्मीकि रामायण के युद्व कांड के 108 श्लोक में साफ तौर पर वर्णित है कि जब भगवान राम को रावण से युद्व करते काफी समय बीत गया तो देवराज इंद्र के सारथी मातुल ने उन्हें स्मरण कराया कि आप इस पर ब्रहृमास्त्र का प्रयोग करें। श्री राम ने उनके वाक्य पर ब्रहमास्त्र का प्रयोग किया और सर्प के समान फुफकारते हुए वाण ने रावण का संहार कर दिया। महिर्षि अगस्त द्वारा दिए गए दो बाणों में एक ब्रहमास्त्र भी था।

Monday, February 3, 2020

मंदाकिनी गंगा आरती पर विवाद

वृन्दावन से आए संत ने लगाया पारंपरिक तरीका खत्म करने का आरोप कहा कि, यह मंदाकिनी की नहीं अपितु गंगा की आरती
चित्रकूट के रामघाट पर तुलसी चबूतरे के नीचे 8 नवंबर से शुरू हुई मंदाकिनी गंगा आरती के आयोजन पर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। शनिवार को वृन्दावन से आए संत रामदास जी ने काशी की तर्ज पर वहीं से लाई गई रिकार्डिंग के आधार पर की जा रही भव्य आरती पर प्रश्नचिंह खड़े करते हुए इसे फिल्मी आरती कहा था। उन्होंने तर्क दिया था कि आरती को पारंपरिक घंटा व घडियालों के माध्यम से ही कराया जाना चाहिए। आरती गंगा की नहीं बल्कि मंदाकिनी, पनयस्वनी व सरयू की हो। बाबा भोलेनाथ की स्तुति रावणकृत न होकर संत तुलसीदास कृत रामचरित मानस वाली होनी चाहिए। रविवार की शाम भी मंदाकिनी गंगा आरती के पूर्व उन्होंने विवाद खड़ा कर आरती को प्रारंभ नहीं होने दिया। आयोजक काफी देर तक हाथ पैर मारते रहे, फिर भरत मंदिर के महंत व मंदाकिनी गंगा आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे चुके महंत दिव्यजीवन दास नीचे आए और उन्होंने काफी देर तक महंत रामदास को समझाने का काम किया। इसी दौरान आयोजकों ने राममोहल्ला से प्रमुख द्वार के अधिकारी मदन गोपाल दास को भी बुलवा दिया। दोनों महंतों के समझाने के बाद रविवार को महंत रिकार्डिंग से आरती करवाने को राजी हुए। रविवार को आरती लगभग आधा घंटा देर से प्रारंभ हुई। आरती के बाद भी काफी देर तक विवाद की स्थिति बनी रही। आयोजकों ने रामदास जी को मनाने का बहुत प्रयास किया। अंत में रामदास जी ने घोषणा किया कि सोमवार को वह स्वयं ही पारंपरिक तरीके से आरती करवायेंगे। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने कहा कि यह आरती चित्रकूट के संतों ने प्रारंभ की है। महंत रामदास जी हमारे अतिथि हैं। सभी लोग उनका सम्मान करते हैं। उनको भी यहां के संतों का सम्मान करना चाहिए। गौरतलब है कि मंदाकिनी गंगा आरती के प्रारंभ से ही विवाद जुड़े रहे हैं। कभी स्थानीय पंडा समाज द्वारा जमीन को लेकर विवाद रहा तो कभी उत्तर प्रदेश की आरती में मध्य प्रदेश के संतों की भागीदारी को लेकर विवाद रहा। समय समय पर लोग इसका विरोध जताते भी रहे।

चित्रकूट में दर्शन का महासंगम, विश्व शांति की दिशा में उभरा नया चिंतन

चित्रकूट: जब मंदाकिनी के तट पर विचारों की धारा बहती है, तब चित्रकूट केवल एक तीर्थ नहीं रहता—वह विश्व के बौद्धिक मंथन का केंद्र बन जाता है। त...