Thursday, April 4, 2013

विश्वास फलीभूत होने से बढ़ रहा उत्साह

हमीरपुर कार्यालय : इसे राम नाम की माया कहे या विश्वास का फल जिसे जप कर मानव भव सागर पार उतर जाता है। वही राम नाम कैथी के लोगों का सहारा बना हुआ है। स्वास्थ्य एवं बिजली विभाग जहां अपने काम को अंजाम दे रहे हैं वहीं विधायक का साथ भी लोगों में विश्वास पैदा कर रहा है।

भरुआ सुमेरपुर क्षेत्र के कैथी गांव के प्राचीन शिव मंदिर में सोमवार को लगातार 28वें दिन रामधुन व आरती प्रसाद का सिलसिला जारी है। खेतों पर काम करने के बाद आसपास के गांवों के किसान मंदिर में एकत्र हो जाते हैं जिससे संख्या भी सैकड़ा पार करने लगी हैं। विद्युत विभाग का काम तार व खंभों का नदी किनारे तक लग पहुंच चुका है। नदी के आरपार तार लोहे के खंभों के लगाने की बावत ग्रामीणों ने विधायक साध्वी निरंजन ज्योति को बताया कि सीमेंट के खंभे जल्द टूट जाते हैं, यदि लोहे के खंभे लगा दिए जाएं तो तारों का भार भी सहन कर सकेंगे व टिकाऊ रहेंगे। साध्वी ने अधिशासी अभियंता हमीरपुर को फोन कर लोहे के खंभों के संबंध में बात की जिस पर उन्होंने जो खंभे उपलब्ध हैं लगवाने व बाकी उपलब्ध हो जाने पर बदलवाने का आश्वासन उन्हें दिया। जिससे ग्रामीणों का उत्साह चरम पर पहुंच चुका है।

चमकाया जा रहा है एएनएम सेंटर

स्वास्थ्य विभाग द्वारा एएनएम की नियुक्ति होने के बाद से सैकड़ों मरीजों ने सेंटर पर दवा आदि प्राप्त की। पल्स पोलियो अभियान अंतर्गत दवा पिलाने का क्रम बराबर जारी रहा। ग्रामीण राम सजीवन ने बताया इससे पहले बच्चों को पोलियो की दवा ही नहीं पिलाई गई। सेंटर की रंगाई पुताई के चलते ग्रामीण खुश हो बड़े उत्साह से अपने मुख्यमंत्री का इंतजार कर रहे हैं।

राम जी करेंगे बेड़ा पार, उदासी मन काहे डरे

हाकिम नकारा, हरि हर सहारा..

- कैथी गांव के शिव मंदिर में लगातार 26वें दिन जारी रही राम धुन

- सीएम के आने की चाह, जुड़ते जा रहे लोग और बढ़ रहा उत्साह

हमीरपुर, निज प्रतिनिधि : राम काज कीन्हे बिनु मोहि कहां विश्राम.. कहते हैं श्रीराम की कथा हो या फिर रामधुन गाई जाए इस तरह की सभी जगहों पर महाबीर अपने आप मौजूद रहते हैं। रामधुन की कुछ ऐसी ही लगन कैथी के निवासियों पर अब देखी जा रही है। उनका उत्साह न केवल रामधुन के लिए तेज हो चुका है बल्कि अब तो वह अपने मुख्यमंत्री के आगमन की प्रतीक्षा में गांव सजाने के काम को जल्द पूरा कर लेना चाहते हैं। इधर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामशरण मिश्र ने शनिवार को खुद ही गांव का निरीक्षण किया और यहां स्वास्थ्य सेवाएं न होने की कमी स्वीकारी। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाने का भरोसा दिलाया।

कैथी गांव के प्राचीन शिव मंदिर में शनिवार को लगातार 26वें दिन राम नाम का जाप व भजन जारी रहे। गांव के चौबारों के साथ ही निकास व अन्य स्थानों पर श्री राम चरित मानस की चौपाइयों व ध्वजों को लगाने का काम तो लगभग पूरा चला है जबकि मुख्यमंत्री के स्वागत व पूजा हवन करने के लिए चबूतरा, घास की कुटिया व हवन बेदिका का निर्माण के काम को अंतिम रूप देने में लोग जुटे हुए हैं।

गांव के उम्मेद सिंह कहते हैं कि कौन सो काम कठिन जग माही जो नही होय तात तुम पाहीं. कहते हैं कि राम के भक्त हनुमान तो हमारे सदा से सहायक हैं। फिर हमने रामधुन भी तो भगवान शिव के मंदिर पर रखा है। भगवान शिव का ग्यारहवां रूद्र बजरंग बली को माना जाता है। ऐसे में हमारे रामनाम महायज्ञ की पूर्णाहुति शानदार होना तय है। आसपास के गांवों से आने वाले विभिन्न धर्मो के लोग आज भी उत्साह बढ़ाने भारी संख्या में आए।

इधर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामशरण मिश्र ने कहा कि गांव में पहले से ही एक एएनएम की तैनाती कर दी गई है। वह खुद ही वहां की व्यवस्थाओं की जांच करने के लिए रविवार को कैथी पहुंचेंगे।

-------------------------

''इतने अच्छे लोगों के गांव में स्वास्थ्य सेवाएं न दे पाना वाकई समस्या है। केवल गांव बीहड़ में होने के कारण ऐसा हुआ है। एक एएनएम की पोस्टिंग कर दी गई है। हफ्ते में एक दिन चिकित्सक भी गांव में मौजूद रहेंगे। इसके साथ एक मेल वर्कर को भी गांव में लगाया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी एएनएम केंद्र में बैठकर लोगों को उचित सलाह देना होगा। इसके साथ ही गांव केंद्र में रंगाई और पुताई के लिए आदेश कर दिए गए हैं।''

- डॉ. रामशरण मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी, हमीरपुर

राम जी की कृपा से हो रहे सब काम

हाकिम नकारा, हरि हर सहारा..

- कैथी के शिव मंदिर में लगातार 27वें दिन जारी रही राम धुन

- बिजली विभाग ने दोबारा शुरू किया काम, गड़ने लगे पोल

हमीरपुर, निज प्रतिनिधि : राम का नाम तो पहले ही जुबां पर आया था, पर उसकी तासीर में कुछ अकुलाहट थी लेकिन अब जो राम का नाम निकलता है तो उसमें खिलखिलाहट है। प्रसन्नता तो जैसे गांव के हर शक्स के चेहरे पर दिखाई देती है। जिससे भी बात करो हर एक के मुंह से निकलता है कि भइया राम जी की कृपा से सब काम हो रहा है। सब वही करा भी रहे हैं हम तो केवल राम नाम संकीर्तन का आनंद उठा रहे हैं।

भरूआसुमेरपुर ब्लाक के कैथी गांव के प्राचीन शिव मंदिर में रविवार को लगातार 27वें दिन भी रामनाम का संकीर्तन चलता रहा। लगभग पांच लोगों का समूह राम नाम का गान करने में जुटा रहा। यहां पर न तो जाति का भेद है, न ही धार्मिक आधार पर कोई दिक्कत। हिंदू हो या मुसलमान राम का नाम सबकी जुबां पर है। हर एक व्यक्ति इस बात को लेकर काफी प्रसन्न है कि उसका गांव राम के नाम को लेकर प्रदेश व देश के स्तर पर पहुंचा तो अब वह दिन दूर नही है जब प्रदेश के मुखिया अखिलेश सिंह यादव भी उनके बीच आकर राम का नाम गुनगुनाएंगे।

एक बार फिर गड़ने लगे पोल

रामधुन की शुरूआत के तीन दिन बाद ही बिजली विभाग ने काम को प्रारंभ कराया था पर दो ही दिन बाद काम बंद हो गया। अधिशाषी अभियंता तरनवीर सिंह ने बताया कि कुछ समान उरई से आना था पर उसके आने में विलम्ब हुआ जिसके कारण यह दिक्कत हुई। अब समान दे दिया गया है। काम दोबारा प्रारंभ हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि आज ठेकेदार लेबर लेकर आया है और कुछ खंभे खड़े भी किए हैं।

राम जी करेंगे बेड़ा पार, उदासी मन काहे डरे

हाकिम नकारा, हरि हर सहारा..

- कैथी गांव के शिव मंदिर में लगातार 25वें दिन जारी रही राम धुन

- सीएम के आने की चाह, जुड़ते जा रहे लोग और बढ़ रहा उत्साह

हमीरपुर, निज प्रतिनिधि : राम काज करिबे बिना मोहि कहां विश्राम. कहते हैं राम की कथा हो या फिर रामधुन गाई जाए इस तरह की सभी जगहों पर महाबीर अपने आप मौजूद रहते हैं। रामधुन की कुछ ऐसी ही लगन कैथी के निवासियों पर अब देखी जा रही है। उनका उत्साह न केवल रामधुन के लिए तेज हो चुका है बल्कि अब तो वह अपने मुख्यमंत्री के आगमन की प्रतीक्षा में गांव सजाने के काम को जल्द पूरा कर लेना चाहते हैं।

कैथी गांव के प्राचीन शिव मंदिर में शुक्रवार को करवा चौथ के दिन लगातार 25वें दिन राम नाम का जाप व भजन जारी रहे। गांव के चौबारों के साथ ही निकास व अन्य स्थानों पर श्री राम चरित मानस की चौपाइयों व ध्वजों को लगाने का काम तो लगभग पूरा चला है जबकि मुख्यमंत्री के स्वागत व पूजा हवन करने के लिए चबूतरा, घास की कुटिया व हवन बेदिका का निर्माण के काम को अंतिम रूप देने में लोग जुटे हुए हैं।

गांव के उम्मेद सिंह कहते हैं कि कौन सो काम कठिन जग माही जो नही होय तात तुम पाहीं. कहते हैं कि राम के भक्त हनुमान तो हमारे सदा से सहायक हैं। फिर हमने रामधुन भी तो भगवान शिव के मंदिर पर रखा है। भगवान शिव का ग्यारहवां रूद्र बजरंग बली को माना जाता है। ऐसे में हमारे रामनाम महायज्ञ की पूर्णाहुति शानदार होना तय है। आसपास के गांवों से आने वाले विभिन्न धर्मो के लोग आज भी उत्साह बढ़ाने भारी संख्या में आए।

इधर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामशरण मिश्र ने कहा कि गांव में पहले से ही एक एएनएम की तैनाती कर दी गई है। वह खुद ही वहां की व्यवस्थाओं की जांच करने के लिए रविवार को कैथी पहुंचेंगे।

..तो गांव में एक साथ मनेगी दीपावली व ईद

हाकिम नकारा, हरि हर का सहारा..

- कैथी गाँव के प्राचीन शिव मंदिर में लगातार 24वें दिन जारी रही राम धुन

- मुख्यमंत्री के आगमन पर होगा जश्न, 'प्रसाद' में चढ़ेगा सिंवई व लड्डू

हमीरपुर, निज प्रतिनिधि : चौक पुराओ. माटी रंगाओ. आज प्रिया मेरे घर आएंगे. कुछ ऐसे अंदाज अब कैथी गांव में देखी जा रही है। पिछले 24 दिनों से राम धुन के माध्यम से प्रदेश के मुखिया अखिलेश यादव को पूर्णाहुति करने का निमंत्रण दे चुके ग्रामीणों का उत्साह अब अपने पूरे चरम पर है।

अनोखे रामधुन महायज्ञ के कारण देश-प्रदेश में चर्चा का स्थान पा चुके भरुआ सुमेरपुर ब्लाक के कैथी गांव के लोग इस बात को लेकर काफी संजीदा और चौकन्ने हैं कि पता नही कब उनके गांव में मुख्यमंत्री का उड़नखटोला उतर जाए। जहां एक तरफ गांव के लोग जाति धर्म की सीमाओं को लांघकर राम का नाम जप रहे हैं, वहीं उनके पास से एक ऐसा संदेश आया है, जिसे सुनकर फिरकापरस्तों को चिढ़ हो सकती है। कैथी गाँव के प्राचीन शिव मंदिर में बृहस्पतिवार को इस अखंड राम धुन का 24वाँ दिन था।

गांव के उम्मेद सिंह, अरिमर्दन सिंह, विकास शिवहरे,लाल जी पाल,सतीश चंद्र शिवहरे, चंद्रशेखर आदि कहते हैं कि इससे कोई फर्क नही पड़ता कि मुख्यमंत्री कब आते हैं पर इतना साफ है कि उनके आने पर हम दीपावली जरूर मनाएंगे। शाम को पटाखे फोड़ने के साथ ही शाम को घरों के बाहर शुद्ध देशी घी के दिए जाए जाएगें। उधर मुसीबत खां, नफीस, फिरोज, रमजान आदि कहते हैं कि ईद भले ही बीत गई हो पर मुख्यमंत्री के आने पर हम ंिसंवई से उनका मुंह मीठा कराएंगे और ईद जैसा ही स्वागत करेंगे।

सपा ब्राह्मण सभा ने ली मुख्यमंत्री को लाने की जिम्मेदारी

सपा ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार पांडेय को जब इस बात की जानकारी हुई कि यहां पर कैथी गांव में लोग केवल मुख्यमंत्री के दर्शन की आस में पिछले 24 दिनों से राम राम का जप कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि वह कल लखनऊ पहुंच रहे हैं और जैसे ही उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री से होगी वैसे ही उन्हें कैथी का हाल बताकर यहां पर लाने का समय लेंगे और साथ में भी आएंगे।

राम के आसरे राम के सहारे

हाकिम नकारा, हरि हर सहारा..

- शिव मंदिर में 21वें दिन भी जारी रही राम धुन

- मउहर से कैथी तक गूंज रहा है राम का नाम

- आसपास के ग्रामीण भी ले रहे उत्साह से भाग

हमीरपुर, निज प्रतिनिधि : मंगल भवन अमंगलहारी. जय सियाराम. श्री राम जय राम जय जय राम और जय श्री राम. यह केवल भगवान का नाम नहीं बल्कि उस इबारत का नाम है जो अब पूरे बुंदेलखंड में रामधुन के कारण मशहूर हो चुके कैथी गांव के हर घर पर लिखी दिखाई देती है। राम के नाम का प्रभाव अब कैथी के निवासियों को केवल इक्कीस दिनों में ही साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। न तो गांव में किसी का किसी से विवाद हो रहा है और न ही कोई ऊँची आवाज में बात करता दिखाई देता है।

गांव के बुजुर्ग कहते हैं कि सकारात्मक तरीके से प्रारंभ किए गए प्रभु के नाम जप आंदोलन के प्रभाव से गांव में लोगों के अंदर की वैमस्यता समाप्त होती दिखाई दे रही है। नशेबाजी भी लगभग गायब हो चुकी है। बच्चों के अंदर संस्कारों का उदय हो चुका है।

वैसे इस समय बोवाई का समय चल रहा है और दिन के समय गांव के तमाम स्त्री व पुरूष खेतों पर होते हैं। लेकिन उनके भी सुर बदल चुके हैं पहले जहां उनके मुंह से फिल्मी गीतों के सुर निकलते थे, वहीं अब वह रघुपति राघव राजा राम गाते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही आपस के अभिवादन का स्वर भी राम राम ही सुने जा रहे हैं। राम के नाम का प्रभाव कुछ ऐसा है कि बच्चे भी स्कूल में नमस्ते व उपस्थित की जगह राम राम करते दिखाई देते हैं।

उधर जहां गांव के शिव मंदिर पर राम नाम संकीर्तन सोमवार को 21वें दिन भी जारी रहा। लगातार यहां बांदा जिले के कुछ गांवों व इस जनपद के तमाम गांवों के लोग आकर राम राम महायज्ञ में भाग लेकर अपने जीवन को कृतार्थ करने का काम कर रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री के आगमन की आहट पर हवन वेदिका व कुटिया के निर्माण का काम भी अंतिम चरण में हैं। मैदान पर बल्लियां गाड़कर उसमें कांसे की कुटिया बनाए जाने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

गांव के लोग कहते हैं कि अब वह लोग कैथी से लेकर मउहर तक राम के नाम का विस्तार करेंगे और मउहर से भरूआ तक लोगों को उनकी दीवालों में राम राम लिखने के लिए प्रेरित भी करने का काम करेंगे।

राम नाम के सहारे सीएम को पुकारें

हमीरपुर, निज प्रतिनिधि : कहते हैं राम से बड़ा राम का नाम . कुछ ऐसे ही नजारे रामधुन के लिए विख्यात हो चुके कैथी गांव में आम तौर पर दिखाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन की आस संजोए कैथी गांव में चंद्रावल नदी पार करते ही जैसे ही कानों में राम राम की धुन कानों में गूंजती है, आगे बढ़ने के बाद घरों के बाहर यहां से निकले जो नर नारी सबको सीताराम हमारी और मंगल भवन अमंगल हरी द्रबहु सो दशरथ अजिर बिहारी लिखी इबारत लोगों के अंदर पवित्रता का भाव बढ़ाती नजर आती है। इतना ही नहीं जहां घरों के ऊपर नजर जाती है तो ओम लिखी हुई धर्मध्वजाएं अपना प्रभाव छोड़ती नजर आती हैं।

तीन सप्ताह पूर्व जन सुविधाओं की कमी और समस्याओं की भरमार से क्षुब्ध लोगों ने अपनी बात सुनाने के लिए राम धुन का आंदोलन शुरू किया था। इसके बाद से गांव का माहौल कुछ इस कदर बदला है कि कैथी के रहने वाले खुद ही विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। हरिहर तिवारी, झंडू सिंह, बालेन्द्र सिंह, कल्लू, रणविजय सिंह, समता निषाद, सदला कुटार, ब्रज किशोर कुशवाहा, भारत यादव, बुद्दी लाल वर्मा, शिव शरण सेंगर को तो विश्वास हो चला है कि जब भगवान के नाम बोलने मात्र से इतनी ऊर्जा, शांति और लोगों से अपनापन मिल रहा है तो फिर आने वाले दिन वास्तव में मंगलकारी ही होंगे।

मंगलित वातावरण को तैयार करने का काम करने के काम में लगे कैथी गांव के युवा अरिमर्दन सिंह, विकास शिवहरे कहते हैं कि भइया अब तो हमारा गांव बदल गया, गुटबाजी तो समाप्त हुई ही साथ ही अब सभी अपने आपको अपना ही मानने लगे। कलियुग में जीत का सूत्र है कि संघे शक्ति कलियुगे और यह हमारे गांव में परिलक्षित हो रहा है। राम के नाम के सहारे और सभी गांव के लोग मिलकर अब गांव को विकास के उस सोपान पर ले जाएंगें जहां से इस गांव को लोग जिले ही नहीं प्रदेश में आदर्श के रूप में जान सकें।

उधर अपर जिलाधिकारी रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि सेतु निर्माण निगम को पुल में मिट्टी भरने के काम के लिए पहले पत्र लिखा गया था। बुधवार को रिमांडर भेजने के साथ ही प्रमुख सचिव से बात की जाएगी। इसक साथ ही अधिशाषी अभियंता पावर कारपोरेशन से बात हो गई है। उरई स्टोर से समान मंगाकर वह एक दो दिन में ठेकेदार को नई लाइन बनाने के लिए दे देंगे। गांव में एएनएम की पोस्टिंग कर दी गई है। एक-दो दिन में वह ज्वॉइन कर लेगी।

चित्रकूट में दर्शन का महासंगम, विश्व शांति की दिशा में उभरा नया चिंतन

चित्रकूट: जब मंदाकिनी के तट पर विचारों की धारा बहती है, तब चित्रकूट केवल एक तीर्थ नहीं रहता—वह विश्व के बौद्धिक मंथन का केंद्र बन जाता है। त...